Hindi NewsBihar NewsNawada NewsChirag Paswan Criticizes RJD-Grand Alliance Promises Development for Bihar
मेरे एमवाई समीकरण में महिलाएं और युवा : चिराग

मेरे एमवाई समीकरण में महिलाएं और युवा : चिराग

संक्षेप: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद-महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि उनका एमवाई समीकरण जाति और मजहब में बांटता है। उन्होंने बिहार के विकास का वादा किया और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार अमीरी-गरीबी की खाई को दूर कर रही है। बिहार की जनता से मजबूत सरकार के लिए वोट देने की अपील की।

Sun, 9 Nov 2025 12:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रजौली, निज संवाददाता लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद-महागठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि उनका एमवाई समीकरण जात-मजहब में बांटता है। एम को सांप्रदायिकता कर बांटा। एम के लिए कुछ काम नहीं किया, उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा। वहीं वाई में सिर्फ एक परिवार है। सीएम खुद बनेंगे, जेल जाएंगे तो घरवाली बनेगी। अगली पीढ़ी आएगी तो बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। सांसद बेटी बनेगी। दूसरी तरफ मेरे एमवाई समीकरण में महिलाएं और युवा हैं। इस समीकरण के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। बिहार की विकसित राज्य बनाने की सोच रखता हूं। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सरकार बनाने के लिए वोट दें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वे शनिवार को रजौली के अमावां गांव के इंटर विद्यालय के मैदान में रजौली विस के पार्टी प्रत्याशी विमल राजवंशी और गोविंदपुर की पार्टी प्रत्याशी विनिता मेहता के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। चिराग ने कहा कि अगला पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतरता के साथ विकास हो रहा है। वहीं सूबे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में रूझान सामने आया है और यह बात स्पष्ट है कि 14 को परिणामों के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है। इसलिए आप ऐसे नेता को चुनकर विधानसभा में भेजें जो नेता मुख्यधारा से जुड़ा हो। ये सदन में जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे। गलती से किसी नेता का चुनाव हुआ तो वह सिर्फ बहाना बनाएंगे और कहेंगे सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। जब यह तय है कि बिहार में एनडीए की सरकार बननी जा रही है, उसे जिताकर भेजें जो सरकार का अंग हो। हम मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। मौके पर लोजपा (आर) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक बनवारी राम, जिला परिषद सदस्य बसंती देवी, पूर्व मुखिया मुसाफिर चौधरी, जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी, जिला परिषद सदस्य इंद्रदेव राम, लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, नरेश राजवंशी, कारु राम, हरिश्चंद्र राजवंशी, सुरेंद्र राजवंशी, रुद्र प्रताप सिंह, गौरव शांडिल्य गगन, अनुग्रह सिंह, सुजीत कुमार, छोटू सिंह, अभिषेक कुमार, संतोष वर्मा, रामविलास वर्मा, राजेश शर्मा, पूनम कुमारी, रंजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार गोलू आदि उपस्थित थे। अमीरी-गरीबी की खाई को दूर कर रही सरकार चिराग पावान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि अमीर-गरीब की खाई को दूर किया जाए। महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय, गरीब परिवारों की स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है। कोई गरीब परिवार इलाज से वंचित नहीं रहे, इसके लिए 5-5 लाख रुपये से इलाज की सुविधा दी जा रही है। देश में 80 करोड़ लोगों को मफ्त में अनाज दिया जा रहा है। नीतीश के नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तीकरण की किया जा रहा है। अभी स्वरोजगार के लिए दो-दो हजार रुपये दिए गए हैं। आने वाले दिनों में दूसरी किश्त के रूप में दो लाख रुपये दिए जाएंगे। -------------------