सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर भाजपा ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर नवादा जिला भाजपा ने जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने इस उपलब्धि को बिहार के विकास का नया अध्याय बताया। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस अवसर पर मिठाइयाँ बांटी।

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर नवादा जिला भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोग नाचते-गाते हुए गगनभेदी नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार करते रहे। इसके उपरांत नवादा के प्रजातंत्र चौक पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर, आतिशबाजी कर एवं मिठाइयाँ खिलाकर इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाया। पूरा वातावरण उत्सवमय और आनंदमय बना रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि सम्राट चौधरी जी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के विकास के लिए एक नया अध्याय साबित होगा।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नीतीश कुमार, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उपमुख्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को भी बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष बिनोद कुमार भोली, तेजस सिन्हा, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत शंकर, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान , अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अफसाना खातून, पूजा कुमारी , मनोज पचड़ा, सुधीर सिंह, सुर्यनारायण गुप्ता, राधेश्याम चौधरी , तरुण राजवंशी आदि मौजूद रहे। (नवादा से शशि भूषण पाठक)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


