
जेवर दुकान की दीवार काटकर नगदी और जेवरात की चोरी
हिसुआ, निज संवाददाता।शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक जेवर दुकान का दीवार काटकर चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दी। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित खुशी ज्वेलर्स की है।
हिसुआ, निज संवाददाता। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक जेवर दुकान का दीवार काटकर चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दी। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित खुशी ज्वेलर्स की है। पुलिस को दिए गए आवेदन में दुकान मालिक तुंगी निवासी राजेंद्र साव के पुत्र पप्पु कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को हमेशा की तरह दुकान बंद कर घर चले गये। शुक्रवार की सुबह जब अपना दुकान खोला तो दुकान के पीछे का दीवार टूटा हुआ पाया। साथ ही दुकान के भीतर सामान बिखरा पाया। पड़ताल करने पर दुकान के भीतर तिजोरी में रखा चांदी का पुराना गहना और गल्ला में रखा 50 हजार रूपया गायब था।
तत्काल हिसुआ थाना को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसआई राकेश रौशन पुलिस बलों के साथ आये और घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर नवादा स्थित फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य संकलन किया और अपने साथ ले गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब एक से सवा लाख रूपये के संपत्ति की चोरी हुई है। बता दें कि ठंड के दिनों में अक्सर शहर में चोरी की वारदात बढ़ जाती है। जिसके लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने और हमेशा चौकस रहने की आवश्यकता है। ताकि स्थानीय लोगों के साथ ही स्थानीय व्यवसाई राहत की सांस ले सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




