पीएम आवास के लिए राशि अनुशंसा कराने को मांग रहा था रिश्वत
मेसकौर की एक विधवा महिला के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किश्त की राशि विमुक्त कराने के लिए आवास सहयाक बीरू कुमार चौधरी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

मेसकौर की एक विधवा महिला के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किश्त की राशि विमुक्त कराने के लिए आवास सहयाक बीरू कुमार चौधरी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। बिना रिश्वत लिये वह तीसरी किश्त की राशि की अनुशंसा करने के लिए तैयार नहीं था।
रिश्वत की मांग
विधवा आनंदी देवी, पति स्व. कपिलदेव सिंह द्वारा इसकी जानकारी अपने दामाद धनंजय कुमार को दी गयी। धनंजय कुमार पवई गांव के स्व. बलवंत सिंह का बेटा बताया जाता है। धनंजय ने भी इस बारे में आवास सहायक से कई बार अनुरोध किया।
शिकायत और निगरानी
परंतु वह 10 हजार लिये बिना राशि विमुक्त करने की अनुशंसा के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद धनंजय ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पटना कार्यालय में 12 मई को की।
निगरानी की कार्रवाई
शिकायत के आलोक में निगरानी ब्यूरो की टीम 27 मई को मेसकौर पहुंची। मेसकौर प्रखंड कार्यालय में सत्यापन के पश्चात निगरानी ब्यूरो की टीम द्वारा बुधवार को कार्रवाई की गयी।
भ्रष्टाचार की जड़ें
निगरानी टीम में नेतृत्वकर्ता डीएसपी मिथिलेश कुमार के अलावा इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार, एसआई शशिकांत कुमार व एसआई राजीव नयन दुबे समेत अन्य शामिल थे।
प्रश्नों के लिए उत्तर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


