ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाअकबरपुर में महिला ने एक साथ तीन शिशुओं का दिया जन्म

अकबरपुर में महिला ने एक साथ तीन शिशुओं का दिया जन्म

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रसव कक्ष में शनिवार की देर रात एक महिला ने तीन शिशुओं को जन्म दिया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बारे में तरह-तरह की...

अकबरपुर में महिला ने एक साथ तीन शिशुओं का दिया जन्म
हिन्दुस्तान टीम,नवादाMon, 15 Jul 2019 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रसव कक्ष में शनिवार की देर रात एक महिला ने तीन शिशुओं को जन्म दिया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बारे में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बद्री प्रसाद ने बताया कि फतेहपुर गांव के निवासी सागर कुमार की पत्नी सीमा कुमारी को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आशा कार्यकर्ता मंजू कुमारी के सहयोग से उसे पीएचसी में भर्ती करवाया गया। दो तीन घंटे तक प्रसव कक्ष में महिला प्रसव पीड़ा से कराहती रही। एएनएम के प्रयास से कुछ क्षणों के बाद चार बजे भोर में महिला ने बारी-बारी से तीन शिशुओं का जन्म दिया।

इस दौरान महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा के दौर से गुजरना पड़ा। सुबह नवजात शिशुओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में सर्वाधिक महिलाओं की संख्या थी। शुक्रवार की सुबह सारी औपचारिकताएं पूरी कर पीएचसी परिसर से जच्चा-बच्चा को मुक्त किया गया। चिकित्सक के अनुसार जच्चा-बच्चे स्वस्थ्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें