ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादामोदी सरकार के 08 साल होने पर निकालेंगे बाइक रैली

मोदी सरकार के 08 साल होने पर निकालेंगे बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ज़िला इकाई की बैठक सोमवार को मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा ज़िला कार्यालय में हुई। जिसमें मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय...

मोदी सरकार के 08 साल होने पर निकालेंगे बाइक रैली
हिन्दुस्तान टीम,नवादाSat, 28 May 2022 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा। निज प्रतिनिधि

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ज़िला इकाई की बैठक सोमवार को मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा ज़िला कार्यालय में हुई। जिसमें मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी विक्की राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 1 से 14 जून तक चलने वाले महा अभियान में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली जाएगी। मोर्चा के सरकार के विकास के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने को लेकर ज़िले में कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। शक्ति केंद्र स्तर पर डिजिटल योद्धा बनाने का काम मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। भाजयुमो कार्यक्रम प्रभारी विकास सिन्हा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और इसी के बदौलत भाजपा संगठन के कार्यों को आसानी से करती है। आज का युवा मोर्चा कल का भाजपा है। मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश राज ने प्रदेश मंत्री विक्की राय को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया। कहा कि भाजयुमो को जो भी पार्टी ज़िम्मेदारी देती है। उसे बढ़ चढ़कर पूरा किया जाता है। कार्यक्रम में भाजपा ज़िला महामंत्री रामानुज कुमार, विजय पांडेय, राहुल कुमार, चंदन चंद्रवंशी, रवि शंकर कुमार, तरुण कुमार, राजू वर्णवाल, सोनू वर्मा, कुंदन वर्मा, रवि सिन्हा, अयान मल्लिक आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें