
कनाडा में नवादा का जलवा, बिहारी लोकगीत गाकर छाए
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहारी लोकगीतों की प्रस्तुति के आयोजन में नवादावासियों का जलवा रहा। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सभी ने ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित दर्शकों-श्रोताओं ने दांतो तले ऊंगली...
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहारी लोकगीतों की प्रस्तुति के आयोजन में नवादावासियों का जलवा रहा। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सभी ने ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित दर्शकों-श्रोताओं ने दांतो तले ऊंगली दबा ली। कनाडा के बैंकुअर में बिहार लोकगीत का आयोजन किया गया, जिसमें नवादा के न्यू एरिया निवासी काउंसलेट अमिताभ रंजन और उनकी पत्नी हनी रंजन के साथ-साथ नवादा के युवा सत्यम प्रियदर्शी ने बिहारी लोकगीत की शानदार प्रस्तुति से सबके दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी। नवादा के स्टेशन रोड स्थित शिवम इंटरनेशनल होटल के संचालक नित्यानंद चौरसिया के पुत्र सत्यम प्रियदर्शी कनाडा में बिहार-झारखंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खूब जलवा बिखेरा।

बिहारी लोकगीत में उनकी पत्नी अंशु प्रियदर्शी द्वारा भी लोकगीत प्रस्तुत किया गया तथा इस कार्यक्रम में कुमुद प्रसाद, श्वेता, साकेत, विशाल व शालिनी द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कनाडा में निवास करने वाले सभी भारतीयों का खूब मनोरंजन हुआ एवं सभी ने जोरदार तालियों से सभी का उत्साह बढ़ाया। भारत का लोकगीत कनाडा में प्रस्तुत करने के इस अवसर को प्रस्तुति देने वाले सभी नवादावासियों ने भारत के लिए गौरव की बात करार देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए भी गौरव का पल रहा। इधर, नवादा निवासी शिक्षाविद डॉ.आरपी साहू व रश्मि गुप्ता ने नित्यानंद चौरसिया को बधाई देते हुए कहा कि नवादा के बच्चों की इस प्रस्तुति ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। कनाडा में हुए इस आयोजन की जानकारी मिलने के बाद नवादा के शहर में उत्साह का माहौल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




