
रजौली में 44 एकड़ में बनेगा एसआईएसएफ का स्थाई कैम्प
नवादा। अरविन्द कुमार रविनवादा जिले के रजौली में 44 एकड़ में बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन (एसआईएसएफ) का स्थाई कैम्प बनेगा।
नवादा। अरविन्द कुमार रवि नवादा जिले के रजौली में 44 एकड़ में बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन (एसआईएसएफ) का स्थाई कैम्प बनेगा। सरकार के आदेश पर अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग व नवादा के एसपी के पत्र के आलोक में स्थाई कैम्प हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। रजौली मौजा में इसके लिए 43.98 एकड़ अनावाद बिहार सरकार की भूमि का प्रस्ताव दिया गया है। इसके हस्तातंरण की अनुशंसा के साथ ही भूमि का प्रस्ताव नवादा के डीएम रवि प्रकाश द्वारा मगध रेंज के कमिश्नर के पास भेजा गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक यह जमीन सभी स्तर पर एसआईएसएफ कैम्प हेतु सर्वथा उपयुक्त है।

इस जमीन पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और न ही किसी कोर्ट में इससे संबंधित कोई मामला अथवा विवाद लंबित है। कमिश्नर स्तर से अनुमोदन के उपरांत इस प्रस्ताव को सरकार के पास स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। तत्पश्चात टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसके निर्माण की प्रकिया शुरू होने की संभावना है। सुरक्षित कॉरिडोर,विकास को गति रजौली में एसआईएसएफ का कैम्प बनने से दक्षिण बिहार का सुरक्षा ढांचा मजबूत होगा और सुरक्षित कॉरिडोर का निर्माण होगा। साथ ही नेशनल हाइवे-20 पर सुरक्षा की मजबूत आधारशिला रखी जा सकेगी। इसके निर्माण से औद्योगिक एवं संवेदनशील सरकारी परिसरों की सुरक्षा हो सकेगी। साथ ही नये औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं रजौली-नवादा परिक्षेत्र का महत्व बढ़ेगा और औद्योगिक विकास की संभावनाएं प्रबल होंगी। आपूर्ति प्रबंधन, परिवहन प्रबंधन व वितरण व्यवस्था के अलावा औद्योगिक व रियल स्टेट विकास की गति तेज होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर युवाओं को निर्माण व कैम्प के संचालन में रोजगार के उपयुक्त अवसर मिल सकेंगे। विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर होगा निर्माण एसआईएसएफ कैम्प के लिए रजौली के खेसरा संख्या-9112 में 1.50 एकड़ व 9114 में 42.48 एकड़ समेत कुल 43.98 एकड़ भूमि के हस्तातंरण का प्रस्ताव है। यह एक पुरानी परती भूमि है। जो वर्तमान में अनावाद बिहार सरकार के नाम से दर्ज है। उक्त स्थल पर सड़क, संचार व बिजली उपलब्ध है। साथ ही किसी भी प्रकार का कोई धार्मिक अथवा पर्यावरणीय बाधा नहीं है। भूमि के हस्तातंरण के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगा। विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होगा। कैम्पस में बैरक, प्रशिक्षण ग्राउंड, प्रशासनिक भवन, मेडिकल यूनिट आदि का निर्माण होगा। वर्जन एसआईएसएफ कैम्प के लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए एसपी की पहल पर डीएम द्वारा रजौली में 44 एकड़ भूमि का चयन कर स्वीकृति हेतु अनुशंसा की गयी है। रजौली में कैम्प के निर्माण से जिले में सुरक्षा का ढांचा बेहद मजबूत हो जाएगा। औद्योगिक सुरक्षा मिलने से जिले में विकास की गति तेज होगी।---------- निशु मल्लिक, मुख्यालय उपाधीक्षक नवादा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




