
जिलेभर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, हुआ इलाज
नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई।
नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई। साथ ही उनका इलाज किया गया। इस क्रम में हिसुआ प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझवे में प्रधानमंत्री सुरिक्षत मातृत्व अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। मौके पर तुंगी मुखिया के प्रतिनिधि चंदन चौरसिया, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ.अनिल कुमार, बीसीएम मोनी कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अबू सहमा ने भी सहयोग किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इससे पहले सभी गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में प्रत्येक माह 09 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री सुरिक्षत मातृत्व अभियान में बुलाकर आवश्यक जांच एवं दवा उपलब्ध कराया जा रहा था, परंतु अब इसी व्यवस्था को विस्तार देते हुए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझवे में लागू किया जा रहा है।

इस पहल से गर्भवती महिलाओं को घर के नजदीक ही प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर 46 गर्भवती महिलाओं की जांच लैब टेक्नीशियन द्वारा की गयी। इस क्रम में हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस, शुगर, रक्तचाप, एच.आई.वी, सिफलिश ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गयी। वहीं, एनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं को आयरन दवा का सेवन, पौष्टिक आहार एवं दवा सेवन पर काउंसलिंग किया गया। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि नीरज कुमार, लैब टेक्नीशियन, डेटा ऑपरेटर रवि कुमार, आशा फैसलीटेटर, आशा आदि के द्वारा आवश्यक सहयोग दिया गया। -------------------- प्रधानमंत्री सुरिक्षत मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों का हुआ इलाज नवादा। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरिक्षत मातृत्व अभियान का शुभारंभ नवादा सदर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शैलेश कुमार राय द्वारा कादिरगंज और ओढ़नपुर एपीएचसी में किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि हर माह के 09, 15 और 21 तारीख को नियमित रूप से यह अभियान चलाया जाएगा ताकि गर्भवती महिलाओं को घर के नजदीक ही प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध हो। इस क्रम में हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस, शुगर, रक्तचाप, एच.आई.वी आदि की जांच की जाएगी। प्रखंड से निर्धारित चिकित्सा विशेषज्ञों समेत एएनएम व लैब टेक्नीशियन, डेटा ऑपरेटर, आशा फैसलीटेटर, आशा आदि के सहयोग से गर्भवतियों का समुचित स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। ------------------------ वारिसलीगंज में 355 गर्भवती में 28 माताएं हाई रिस्क, दी गई दवा वारिसलीगंज। वारिसलीगंज माफी गढ़ स्थित रेफरल अस्पताल में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रखंड व नगर क्षेत्र से जांच के लिए पहुंची 355 गर्भवती माताओं की विभिन्न प्रकार की जांच उपरांत आवश्यक दवा एवं सुझाव दिया गया। मौके पर सेंट्रल एनजीओ पिरामिल के आधा दर्जन सदस्य उपस्थित रहकर अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन किया गया। बता दें कि पिछले पांच साल से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। जिस कारण गर्भवती माताओ की जांच प्रभावित होती है। बिना अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच किए ही प्रत्येक महीना सैकड़ो महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु की जांच कर ली जाती है। आवश्यक होने पर चिकित्सको के परामर्श पर खुद का पैसा देकर महिलाएं बाजार से अल्ट्रासाउंड जांच करवाती है। अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.आरती अर्चना के नेतृत्व में आयोजित जांच शिविर में गर्भावस्था में गंभीर रोगों से ग्रसित और आपरेशन कराने वाली महिलाओं को नवादा रेफर करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल पहुंची 28 गर्भवती माताओं को गर्भावस्था में हाई रिस्क के लिए चिन्हित किया गया। मौके पर रेफरल एवं सीएचसी में पदस्थापित अन्य चिकित्सक, नर्से व आशा दीदियों ने उपस्थित होकर जांच कार्य में सहयोग किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




