Hindi NewsBihar NewsNawada NewsBihar s Power Sector Implements Weekly Consumer Complaint Resolution Meetings
सप्ताह में दो दिन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेंगे अधिकारी

सप्ताह में दो दिन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेंगे अधिकारी

संक्षेप:

नवादा में, बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। सभी अधिकारी हर सोमवार और शुक्रवार को कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी।

Jan 14, 2026 04:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिसं। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। विभाग के अधिकारी कार्यालय में हर सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उसका समाधान कराएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी। सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया जाएगा। इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने डिवीजन ऑफिस में, सहायक विद्युतअभियंता सब-डिविजन में और सेक्शन में कनिया अभियंता उपस्थित रहेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अवर प्रमंडल व प्रशाखा के सभी कार्यालयों में अधिकारी शिकायतों की सुनवाई करेंगे।