Hindi NewsBihar NewsNawada NewsBihar s Economic Growth Boosted by Livelihood Women CM Nitish Kumar
जीविका दीदियों के काम से बिहार की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार : मुख्यमंत्री

जीविका दीदियों के काम से बिहार की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार : मुख्यमंत्री

संक्षेप:

नवादा, मुख्य संवाददातामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों के बेहतर कार्य करने की वजह से बिहार की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

Dec 13, 2025 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों के बेहतर कार्य करने की वजह से बिहार की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। आज हर क्षेत्र में दीदियां पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रही हैं। आने वाले समय में उनकी जरूरतों और आवश्यकताओं को हरसंभव पूरा किया जाएगा। वह शुक्रवार को नवादा जिले के रजौली की हरदिया पंचायत के चिरैला गांव में जीविका दीदियों से संवाद कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय प्रांगण में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका दीदियों, विद्यार्थियों आदि की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास के विद्यार्थियों से बातचीत कर पठन-पाठन और उनको मिलनी वाली सुविधाओं के बारे में सीएम ने जानकारी ली। विद्यालय परिसर में कराटे का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़िए। आप सभी बच्चे भारत के भविष्य हैं। आपकी जो जरूरत होगी, सरकार उसे पूरा करेगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने 137 जीविका स्वयं सहायता समूह को विभिन्न बैंकों के प्रदत्त ऋण से संबंधित एक करोड़ 29 लाख रुपए का सांकेतिक चेक लाभार्थियों को प्रदान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर, हरदिया के परिसर का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं, दवा की उपलब्धता, डॉक्टरों की तैनाती आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी उन्होंने अवलोकन किया। वह करीब आधे घंटे तक रजौली में रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक विमल राजवंशी, गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एएन, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक छत्रनील सिंह, नवादा के डीएम रवि प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। --------------------------------- निर्माणाधीन फ्लोटिंग सोलर प्लांट का लिया जायजा मुख्ममंत्री नीतीश कुमार ने फुलवरिया जलाशय में लगाए जा रहे 10 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर संयंत्र की प्रगति कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अफसरों ने सीएम को बताया कि यह जलाशय 30 एकड़ में फैला हुआ है। पूर्ण रूप से संचालित होने पर यह बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग ऊर्जा संयंत्र होगा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा रजौली बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत यहीं से पानी फिल्टर कर आसपास के 90 गांवों के घरों में जल की आपूर्ति की जा रही है। यहां पर 182 फीश केज वाले आधुनिक मत्स्य पालन मॉडल का भी सीएम ने जायजा किया। इसके बाद जलाशय के समीप प्रस्तावित औद्योगिक विकास क्षेत्र के लिए चिन्हित भूमि का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने इस बीच अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।