सखी सहायता केन्द्र की स्थापना को शिक्षिकाएं हुईं प्रशिक्षित
नवादा, निज प्रतिनिधिशहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के सभागार में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद नवादा की ओर से इक्विटी संभाग के तहत एडोलसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स का आयोजन किया गया।

नवादा, निज प्रतिनिधि शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के सभागार में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद नवादा की ओर से इक्विटी संभाग के तहत एडोलसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स का आयोजन किया गया। इसमें वारिसलीगंज, हिसुआ,नवादा, नारदीगंज के हाई एवं इंटर स्कूलों के नोडल शिक्षिकाओं का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वर्षा ए. ने दीप प्रज्वलित कर किया। इक्विटी संभाग प्रभारी अर्चना कुमारी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल शिक्षिकाओं को शिक्षक यशपाल गौतम, विदिशा, ममता कुमारी ने हर एक बिंदुओं पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षुओं के बीच गतिविधियां भी कराई गई।
विद्यालयों में सखी सहायता डेस्क की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम की फोटो व रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा, ताकि जिला स्तर से संकलन कर राज्य कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा सके। यह कार्यक्रम न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें बेहतर करने वाली तीन प्रतिभाशाली छात्राएं चयनित की जाएंगी। चयनित छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बताया गया कि हर माह की 8 तारीख को विद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




