Nawada News: न्याय मित्रों ने वेतन विसंगति दूर करने की लगायी गुहार,सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, नवादा
share

Nawada News: बिहार राज्य न्याय मित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप-मुख्यमंत्री और मंत्रियों को ज्ञापन देकर न्याय मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की। संघ के अनुसार, ग्राम कचहरी में विधि स्नातक न्याय मित्र 18 वर्षों से मात्र सात हजार रुपये मासिक पर काम कर रहे हैं। पंचायती राज मंत्री ने मामले पर गंभीरता से विचार और बढ़ोतरी का आश्वासन दिया तथा पटना में बैठक के लिए कहा।

Nawada News: न्याय मित्रों ने वेतन विसंगति दूर करने की लगायी गुहार,सौंपा ज्ञापन

न्याय मित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की

Nawada News:

बिहार राज्य न्याय मित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया। मंगलवार को गांधी स्कूल में कार्यक्रम में मंत्रियों को ज्ञापन देकर प्रतिनिधिमंडल ने अल्प मानदेय के कारण भीषण आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे विधि स्नातक न्याय मित्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। संघ ने कहा कि पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम कचहरी में पिछले 18 वर्षों से मात्र सात हजार के अल्प मानदेय पर न्याय मित्र पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। परंतु उनकी स्थिति बेहद दयनीय होती जा रही है। ऐसे में वेतन विसंगति को दूर कर उनकी आर्थिक बदहाली को दूर किये जाने की आवश्यक्ता है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू विधि प्रकोष्ठ आदित्य राज मेधावी, अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, बिहार राज्य न्याय मित्र संघ नवादा राजकुमार व अधिवक्ता एवं महासचिव, बिहार राज्य न्याय मित्र संघ, नवादा प्रमोद कुमार शामिल थे। विसंगतियों पर ध्यान दिलाया प्रतिनिधिमंडलने कहा कि ग्राम कचहरी में कार्यरत न्याय मित्र अनिवार्य रूप से विधि स्नातक हैं। इसके बावजूद वे सात हजार मासिक पर कार्य करने को विवश हैं। जबकि इसी समयावधि में संविदा पर बहाल शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मियों का मानदेय वर्तमान में 30 से 60 हजार रुपये हो चुका है। पंचायती राज मंत्री जी ने न्याय मित्रों के वेतन/मानदेय से जुड़े मामले पर गंभीरता से विचार कर बढ़ोतरी का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संघ को निदेशित किया कि पूरे बिहार की कोर टीम एक बार पटना स्थित सरकारी आवास पर आकर विस्तार से बैठक करे व मिले, ताकि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। संघ ने मंत्री के इस सुझाव पर आभार व्यक्त किया है। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

न्याय मित्रों के मानदेय से जुड़े सवाल

✦न्याय मित्र संघ ने मंत्रियों से क्या मांग की?−
संघ ने न्याय मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: न्याय मित्रों ने वेतन विसंगति दूर करने की लगायी गुहार,सौंपा ज्ञापन