Nawada News: 68 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा: मंत्री

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नवादा में विकास योजनाओं की जानकारी दी। जिले की 182 ग्राम पंचायतों में से 68 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है। 73 पंचायतों में आधार सेवा केंद्र शुरू होंगे। ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 25,813 लाइटें लगाई गई हैं। कई अन्य योजनाएं भी चल रही हैं।

Nawada News: 68 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा: मंत्री

Nawada News: नवादा सर्किट हाउस में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी।

पंचायत सरकार भवन की स्थिति

उन्होंने बताया कि नवादा जिले की 182 ग्राम पंचायतों में से 68 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष पंचायतों में 03 को छोड़कर भूमि चिन्हित कर ली गई है और निर्माण प्रक्रियाधीन है।

आधार सेवा केंद्र

इसके साथ ही, जिले की 73 पंचायतों में जल्द ही आधार सेवा केंद्र शुरू होने जा रहे हैं, जिसके लिए पंचायत कार्यपालक सहायकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ​मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर बात करते हुए मंत्री ने बताया कि जिले में तय लक्ष्य 25,930 के सापेक्ष अब तक 25,813 सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं। इनकी निगरानी सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम से की जा रही है। 72 घंटे से अधिक समय तक खराब रहने वाली लाइटों के संदर्भ में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर 12,30,960 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।​

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना

इसके अलावा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत प्रथम चरण में 25 ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित कर 18 को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। मुक्तिधाम योजना के अंतर्गत जिले में 117 स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 18 पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 19 पर काम चल रहा है; शेष 98 स्थलों का काम वित्तीय वर्ष 2026-27 में किया जाएगा। शिकायतों के निपटारे के लिए सहयोग पोर्टल पर प्राप्त 190 आवेदनों में से 148 का निष्पादन किया जा चुका है। 15वें और षष्ठम राज्य वित्त आयोग की राशि का भी तीव्र गति से पंचायतों के विकास में सदुपयोग किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में पटना से आए प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, राष्ट्रीय छात्र संघ अध्यक्ष विराट कुशवाहा, पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय पटेल, प्रदेश महासचिव धीरज कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुशवाहा समेत कौआकोल प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, अनिल सिंह तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

सामान्य प्रश्न

नवादा जिले में कितनी ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है?
नवादा जिले की 182 ग्राम पंचायतों में से 68 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।