किसान-मजदूरों की वर्तमान दशा और दिशा पर मंथन
बिहार राज्य किसान सभा नवादा जिला परिषद की जीबी बैठक में किसानों और मजदूरों की दशा पर चर्चा हुई। कॉम. राजन क्षीर सागर ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और 10 जून 2026 को गया में किसान महापंचायत का आह्वान किया। उन्होंने एमएसपी के मुद्दों और कृषि ऋण माफ करने की मांग की।

बिहार राज्य किसान सभा नवादा जिला परिषद की जीबी बैठक स्थानीय डॉ.आम्बेडकर पुस्तकालय के सभागार में हुई, जिसका उद्घाटन अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉम. राजन क्षीर सागर ने किया। अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल के साथी कॉम. गोविंद प्रसाद, कॉम. उमाकांत सिंह, कॉम. राजेंद्र मांझी एवं कॉम. अखिलेश कुमार सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन सीपीआई के जिला सचिव डॉ. प्रो. जयनंदन प्रसाद सिंह ने की।
किसान और मजदूरों की दशा
बैठक मुख्य रूप से किसान-मजदूरों की वर्तमान दशा और दिशा पर केंद्रित रहा, जिसमें जिले भर के किसान, मजदूरों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आज का एजेंडा नवादा जिला के किसानों, मेहनतकश मजदूरों और छात्र-नौजवानों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि नई दिल्ली या पंजाब में 489 दिनों के लंबे किसान आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे कॉम. राजन क्षीर सागर ने अपने संघर्षों और आंदोलनों की सिलसिलेवार कड़ियां प्रस्तुत करते हुए भविष्य के किसानों की समृद्धि का सपना संजोया।
केंद्र सरकार पर प्रहार
कॉमरेड राजन क्षीर सागर ने केंद्र सरकार पर जम कर प्रहार किया। उन्होंने 10 जून 2026 को गया में आयोजित होने वाले चार दिवसीय किसान महापंचायत के लिए देश भर के किसानों को आमंत्रित करते हुए बड़े किसान आंदोलन का आह्वान किया। किसानों के एमएसपी के सवाल पर उन्होंने स्वामीनाथन कमीशन के आलोक में सी टू प्लस 50 प्रतिशत के सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने की मांग की।
आंदोलन के आह्वान
राज्य किसान सभा के अध्यक्ष कॉम. रामचंद्र महतो ने किसानों के कृषि ऋण माफ करने, बंद किसान मंडियों को चालू कराने समेत खाद, बीज एवं कृषि यंत्रों पर सब्सिडी बढ़ाने, सिंचाई की सुविधा प्रदान कराने जैसे उपयोगी सवालों को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया और गया महापंचायत का न्योता दिया। इस दौरान कॉम. राजेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव सीताराम शर्मा, ग्राम निर्माण मंडल सोखोदेवरा के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, नरेंद्र प्रसाद सिंह, शंभू विश्वकर्मा, अशोक समदर्शी, खेत मजदूर यूनियन जिला सचिव पारस कुमार, अखिलेश कुमार, चंद्र मौली सिंह, शालिग्राम सिंह आदि मौजूद रहे। (नवादा से राजेश मंझवेकर)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


