Hindi NewsBihar NewsNawada NewsBihar Election Vimal Rajwanshi of LJP-RV Wins Rajouli Seat by 4191 Votes
रजौली : पहले राउंड में पिछड़ कर भी सिकंदर बने विमल राजवंशी

रजौली : पहले राउंड में पिछड़ कर भी सिकंदर बने विमल राजवंशी

संक्षेप:

नवादा जिले की रजौली सुरक्षित सीट पर लोजपा-रामविलास के विमल राजवंशी ने राजद प्रत्याशी पिंकी भारती को 4191 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विमल ने पहले दो राउंड में पिछड़ने के बावजूद जीत की ओर बढ़ते हुए कुल 90097 वोट प्राप्त किए। यह जीत सामाजिक समीकरणों और जातीय नेतृत्व में बदलाव का परिणाम रही।

Nov 15, 2025 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले की रजौली सुरक्षित सीट पर लोजपा-रामविलास के विमल राजवंशी ने शानदार जीत दर्ज की है। शुरुआती दो राउंड तक पिछड़ने के बाद उन्होंने राजद प्रत्याशी पिंकी भारती को 4191 वोटों से हराया। यह नतीजा केवल उम्मीदवारों की लोकप्रियता या प्रचार-प्रसार का परिणाम नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक समीकरणों, जातीय नेतृत्व की उथल-पुथल और कई स्तरों पर हुए बदलावों का प्रतिबिंब भी रहा। जातीय-सामाजिक समीकरण की बात की जाए तो रजौली विधान सभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की 30 प्रतिशत से ज्यादा वोट हिस्सेदारी है, जो इस सीट की राजनीति का सबसे निर्णायक पहलू है। 10 प्रतिशत से ऊपर मुस्लिम आबादी भी चुनावी समर को त्रिकोणीय बनाती है, जबकि 7 प्रतिशत शहरी मतदाता भी अपने स्तर पर अहम हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परंपरागत रूप में आरजेडी का आधार अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं यादव वोटरों में रहा है, और 2020 व 2015 में यादव-पसमांदा व दलित में खास कर पासी समाज समीकरण के बूते आरजेडी के प्रकाश वीर ने जीत हासिल की थी। एलजेपी-आरवी के विमल राजवंशी ने इस बार दलितों में से ज्यादातर पासवान, मुसहर और कुछ हद तक कोइरी-कुरमी, यादवों के असंतुष्ट तबकों और एनडीए कैडर का मजबूती से ध्रुवीकरण कराया। पहले राउंड से ही बना कर रखी थी विमल ने बढ़त विमल राजवंशी शुरुआती दो राउंड में पिंकी भारती से पिछड़ते रहे, लेकिन फिर एक बार बढ़ोत्तरी की राह पकड़ी तो अंतत: विजय पताका फहरा दिया। पहले राउंड में 2695 वोट, दूसरे राउंड में 3696 वोट, तीसरे राउंड में 3381, चौथे राउंड में 3760, पांचवे राउंड में 3437, छठे राउंड में 4001, सातवें राउंड में 3358, आठवें राउंड में 3215, नौवें राउंड में 2660, 10वें राउंड में 2340, 11वें राउंड में 2747, 12वें राउंड में 3740, 13वें राउंड में 3153, 14वें राउंड में 3325, 15वें राउंड में 2573, 16वें राउंड में 3235, 17वें राउंड में 3138, 18वें राउंड में 3171, 19वें राउंड में 2355, 20वें राउंड में 2486, 21वें राउंड में 3308, 22वें राउंड में 2826, 23वें राउंड में 3752, 24वें राउंड में 3158, 25वें राउंड में 3555, 26वें राउंड में 3555, 27वें राउंड में 4089, 28वें राउंड में 2734, 29वें राउंड में 1231 तथा 30वें व अंतिम राउंड में 317 मतों के साथ विमल राजवंशी ने कुल 90097 मत प्राप्त किए। उपविजेता रहीं राजद पिंकी भारती ने 85906 मत प्राप्त किए। इस प्रकार, विमल राजवंशी ने 4191 मतों से शानदार जीत हासिल की। -------------------- -------------------- रजौली विधानसभा क्षेत्र 1.विमल राजवंशी- 90097 मत 2.पिंकी भारती- 85906 मत 3.नोटा- 4284 मत 4.अखिलेश कुमार- 3824 मत 5.नरेश चौधरी- 3296 मत 6.प्रकाशवीर- 2842 मत 7.प्रतिमा कुमारी- 2255 मत 8.चंदन कुमार- 2159 मत 9.विजय कामेश्वर पासवान- 2119 मत 10.रंजीत कुमार- 1201 मत 11.रामानन्द चौधरी- 1053 मत 12.गोरेलाल चैधरी- 1011 मत