जिले के 12 बच्चे बिहार दिवस पर प्रतियोगिता में लेंगे भाग
नवादा के 12 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन बिहार दिवस पर पटना में आयोजित कार्यक्रमों के लिए किया गया है। शुक्रवार को गणित ओलंपियाड, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनित छात्रों को डीपीओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया गया। इन छात्रों से राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

नवादा,निज प्रतिनिधि बिहार दिवस पर पटना में 22 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। जिले के 12 प्रतिभाशाली बच्चों का चयन इसके लिए किया गया है। शुक्रवार को शहर के अभ्यास मिडिल स्कूल में जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 श्रेणी से दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को डीपीओ ने डायट परिसर से हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया । उन्होंने कहा कि छात्र जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिन बच्चों का चयन किया गया है। उनमें गणित ओलंपियाड में बालक वर्ग में वर्ग 9 से 12 में अभिषेक कुमार एवं 6से 8 वर्ग में विकास कुमार, बालिका वर्ग में 9 से 10 में रुपाली कुमारी एवं 6से 8 वर्ग में समीक्षा कुमारी,प्रश्नोत्तरी में स्वीटी कुमारी,आयुष कुमार, सागर कुमार,कुमारी अनुराधा सैनी, जबिक चित्रकला में सनी कुमार,अनुराग कुमार,कीर्ति कुमारी एवं अनुष्का कुमारी का चयन किया गया है। ये सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में एआरपी गौरीशंकर, अंबस्टा जी, शिक्षक राकेश कुमार,सुभाष प्रसाद, अभिजीत आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके सफल प्रदर्शन की आशा व्यक्त की गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


