कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
नवादा, निज प्रतिनिधिबिहार बोर्ड की ओर से आयोजित इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार से शहर के तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया।

नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार से शहर के तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। शहर के केएलएस कॉलेज, सीताराम साहू कॉलेज और एसकेएम कॉलेज में 633परीक्षक कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं। इस साल इन केन्द्रों पर 1 लाख 20 हजार 596 कॉपियां जांची जाएंगी। जानकारी के अनुसार, केएलएस कॉलेज केन्द्र पर 202, एसकेएल कॉलेज केन्द्र पर 223 और सीताराम साहू कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र पर 208 परीक्षक कॉपियों की जांच में लगाए गए हैं।परीक्षकों को मूल्यांकन केन्द्र में सुबह आठ बजे प्रवेश दिया गया।
मूल्यांकन कार्य का समापन 10 मार्च को होगा। प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर 24 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें 10 चेकर, 10 मेकर व तीन सुपरवाइजर के अलावा एक रिजर्व कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर 10-10 कंप्यूटर सेट लगाए गए हैं। जिसके माध्मय से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के बाद अंकों को समिति के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। पहले दिन कॉपियों का मूल्यांकन कार्य एक पाली में सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक किया गया। है। जिन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय तक पूरा नहीं हुआ। ऐेसी स्थिति में परीक्षक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शाम छह बजे तक किया। कंप्यूटर ऑपरेटर की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अंको की इंट्री कम्प्यूटर से की जा रहा है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में 10 कंप्यूटर लगाये गए हैं मूल्यांकन केंद्र में कॉपी के अंकों की इंट्री कंप्यूटर से जा रही है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में 10 कंप्यूटर लगाये गए हैं। दस कंप्यूटर पर दो दो कंप्यूटर जानकार शिक्षकों को प्राप्तांक की इंट्री के लिए लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मूल्यांकन केंद्र पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी को तैनात की गई है। कॉपियों की जांच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जा रहा है। मूल्यांकन केन्द्रों के भीतर संबंधित कर्मियों के अलावा अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित है। हर मूल्यांकन केंद्र पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सिर्फ मूल्यांकन केंद्र के निदेशक व स्टैटिक दंडाधिकारी को सरकारी कार्य के लिए मोबाइल फोन के प्रयोग की अनुमति दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


