
नवादा के रण में डटे 55 योद्धा चुनाव चिह्न लेकर मैदान में उतरे
संक्षेप: नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिला अंतर्गत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण में 11 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी जंग अब पूरी तरह से परवान पर है।
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिला अंतर्गत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण में 11 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी जंग अब पूरी तरह से परवान पर है। नवादा के चुनावी रण में कुल 55 प्रत्याशी डटे हैं, जो अपने-अपने चुनाव चिह्न लेकर मैदान में उतर चुके हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में नामांकित कुल 77 प्रत्याशियों में से 18 प्रत्याशियों का नामांकन अस्वीकृत किया गया था, जबकि चार उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद कुल 55 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। नवादा जिले में कुल 2,169 मतदान केंद्र हैं, जिनके लिए 9,600 मतदान कर्मियों का रैंडमाइजेशन के माध्यम से पूल तैयार किया गया है, जिनमें 7,274 पुरुष एवं 2,326 महिला कर्मी हैं।
सभी मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कन्हाई इंटर स्कूल में संपन्न हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संत जोसेफ स्कूल, नवादा में 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण के प्रशिक्षण में पी-1 मतदान कर्मियों को 100-100 मॉक पोल करवाए गए ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो। इसके साथ ही 50 मास्टर ट्रेनरों का समूह गठित किया गया है जो प्रशिक्षण प्रक्रिया की निगरानी करेगा। -------------------- रजौली विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी भिड़ेंगे आपस में नवादा। 235-रजौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के 11 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। अखलेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी को हाथी, रजीत कुमार, आम आदमी पार्टी को झाड़ू, पिंकी भारती, राष्ट्रीय जनता दल को लालटेन, प्रतिमा कुमारी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सिलाई की मशीन, विमल राजवंशी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को हेलीकॉप्टर, चन्दन कुमार, एसबीएसपी को छड़ी, नरेश चौधरी, जन सुराज पार्टी को स्कूल का बस्ता, प्रकाश वीर, जनशक्ति जनता दल को ब्लैक बोर्ड समेत गोरेलाल चौधरी, निर्दलीय को मोतियों का हार, रामानंद चौधरी, निर्दलीय को बेल्ट तथा विजय कामेश्वर पासवान, निर्दलीय को कैलकुलेटर निशान मिला है। यहां कोई नाम वापसी नहीं हुई। ---------------------- हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में आमने-सामने होंगे सर्वाधिक 14 प्रत्याशी नवादा। 236-हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी चुनावी जंग में आमने-सामने होंगे। अनिल सिंह, भारतीय जनता पार्टी को कमल, दीनानाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को सिलाई की मशीन, नीतू कुमारी, इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, सुनील कुमार, बहुजन समाज पार्टी को हाथी, अनिल कुमार, इंडियन नेशनल सोशलिस्टिक एक्शन फोर्सेस को सीटी, दयानन्द प्रसाद, विकास वंचित इंसान पार्टी को पानी का जहाज, पवन कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को फलों से युक्त टोकरी, रामनंदन राजवंशी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छड़ी, राम बालक शर्मा, जागरूक जनता पार्टी को गैस का चूल्हा, सूर्य देव प्रसाद, जन सुराज पार्टी को स्कूल का बस्ता समेत आजाद गीता प्रसाद शर्मा, निर्दलीय को सीसीटीवी कैमरा, धर्मेन्द्र कुमार, निर्दलीय केतली, सुनील कुमार निराला, निर्दलीय को एयरकंडीशन तथा सोनाली कुमारी, निर्दलीय को मोतियों का हार चुनाव चिह्न मिला है। यहां कोई नाम वापसी नहीं हुई। -------------------------- नवादा विधानसभा क्षेत्र से डटे हैं 12 प्रत्याशी नवादा। 237-नवादा विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। विधिमान्य नामांकित प्रत्याशी कुल 14 थे, जिनमें से रंजीत कुमार सिंह, निर्दलीय एवं सुमन देवी निर्दलीय ने नाम वापस लिया था। अशोक कुमार, बहुजन समाज पार्टी को हाथी, कौशल यादव, राष्ट्रीय जनता दल को लालटेन, विभा देवी, जनता दल (यूनाइटेड) को तीर, अनीता कुमारी, भारतीय लोक चेतना पार्टी को चारपाई, अनुज सिंह, जन सुराज पार्टी को स्कूल का बस्ता, नसीमा खातून, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को पतंग, सुभाष सिंह, इंडियन नेशनल सोशलिस्टिक एक्शन फोर्सेस को सीटी समेत जीतेंद्र प्रसाद, निर्दलीय को एयरकंडीशन, प्रेम कुमार, निर्दलीय को अलमारी, मनोज कुमार, निर्दलीय को गैस सिलेन्डर, रविश कुमार, निर्दलीय को टेलीफोन तथा विभा कुमारी, निर्दलीय को बेबी वॉकर चुनाव चिह्न मिला है। ---------------------------- गोविंदपुर में डटे रह गए हैं कुल नौ प्रत्याशी नवादा। 238-गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से एक मोहम्मद मोकीम उद्दीन, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने नाम वापस ले लिया। इस प्रकार, कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पूर्णिमा यादव, राष्ट्रीय जनता दल को लालटेन, बिनिता मेहता, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को हेलीकॉप्टर, पूनम कुमारी, जन सुराज पार्टी को स्कूल का बस्ता, मुकेश राम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छड़ी, संजय यादव, इंडियन नेशनल सोशलिस्टिक एक्शन फोर्सेस को सीटी, सुभाष कुमार, जागरूक जनता पार्टी को गैस को चूल्हा समेत मोहम्मद कामरान, निर्दलीय को टेलीविजन, राहुल कुमार, निर्दलीय को गैस सिलेन्डर तथा सुरजीत कुमार, निर्दलीय को चिमटी चुनाव चिह्न मिला है। ---------------------- वारिसलीगंज से अब हैं नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में नवादा। 239-वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकित कुल 10 प्रत्याशी में से एक सतीश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस ने नाम वापस लिया, जिसके बाद कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। अनीता, राष्ट्रीय जनता दल को लालटेन, अरुणा देवी, भारतीय जनता पार्टी को कमल, अख्लाकुर रहमान मलिक, राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी को स्लेट, उमेश प्रसाद, जन सुराज पार्टी को स्कूल का बस्ता, नंदलाल शर्मा, जागरूक जनता पार्टी को गैस का चूल्हा, सुरेन्द्र पासवान, इंडियन नेशनल सोशलिस्टिक एक्शन फोर्सेस को सीटी तथा उमाकांत, निर्दलीय को मेज, नयन कुमार, निर्दलीय को सेब तथा राकेश कुमार, निर्दलीय को फूलगोभी चुनाव चिह्न मिला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




