सरकारी स्कूलों में बैगलेश डे पर बच्चों ने की मस्ती, सीखे कई हुनर
नवादा जिले के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में बैगलेश डे मनाया गया। इस दिन बच्चे बिना बैग के स्कूल आए और कई मस्ती भरी गतिविधियों में भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय आमोखरी में गुपचुप बनाने की गतिविधि आयोजित की गई, जिससे बच्चों ने व्यावहारिक तरीके से सीखा और आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कई गतिविधियाँ करवाईं।

नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार को बैगलेश डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे बिना बैग और किताब कॉपी के ही स्कूल पहुंचे थे। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूलों में मस्ती की और शिक्षकों ने उन्हें कई हुनर सीखाए। इस अवसर पर जिले के सिरदला प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आमोखरी में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर बच्चों के बीच लर्निंग बाय डूइंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के एलबीडी रूम में बच्चों ने मिलकर शिक्षिका बबिता कुमारी के सहयोग से गुपचुप (पानीपुरी) बनाने का अभ्यास किया तथा स्वयं तैयार किए गए व्यंजन का स्वाद भी लिया।
इस गतिविधि में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और व्यावहारिक तरीके से सीखने का आनंद उठाया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार भारती ने बताया कि अभ्यास के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और रोचक बनती है। उन्होंने कहा कि बैगलेस डे के तहत महीने में एक बार बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाता है, जिसमें ग्रामीण संस्कृति से जुड़े व्यंजन बनाना, सजावटी सामग्री तैयार करना, शिक्षण सामग्री बनाना तथा परोसने और प्रस्तुति का अभ्यास कराया जाता है। इससे बच्चों में रचनात्मकता, सहयोग की भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। अभ्यास द्वारा सीखने का एक कमरा अलग निर्धारित कर बच्चों को आवश्यक सामग्री जैसे कैंची चार्ट पेपर, फेविगम, थर्माकोल, स्केच पेन, रंगीन पेपर अलावे कुछ खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के टोला सेवक सुबोध राजवंशी ने सक्रिय भूमिका निभाया। बच्चों ने इस गतिविधि के माध्यम से सीखने के साथ-साथ आनंद का भी अनुभव किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


