Hindi NewsBihar NewsNawada NewsBad Condition of Road in Kawakol Villagers Face Severe Issues Due to Lack of Maintenance
रख-रखाव के अभाव में बदहाल बनी फुलडीह नीमडीह पथ

रख-रखाव के अभाव में बदहाल बनी फुलडीह नीमडीह पथ

संक्षेप:

कौआकोल के नीमडीह गांव की सड़क रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। सड़क पर गंदे पानी के बहाव के कारण कई गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान जनप्रतिनिधियों को पहल करने से ही संभव है।

Dec 07, 2025 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

कौआकोल, शिवशंकर सिंह रोह कौआकोल पीडब्ल्यूडी पर से प्रखंड के नावाडीह पंचायत के नीमडीह गांव को जोड़ने वाली सड़क रख रखाव के अभाव में बदहाल बनी हुई है। जिससे उस पथ पर आवागमन में क्षेत्र वासियों को परेशानी हो रही है। सड़क का बदहाल हो जाने के कारण गांव की विभिन्न घरों से निकलने वाली नाली का पानी को भी बीच सड़क पर ही बहा दिया गया है। जिससे सड़क की स्थिति और भी नारकीय बनी हुई है। लिहाजा आम ग्रामीणों को इस पर पर पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। बीच सड़क पर ही गंदा पानी का बहाव होने से उन स्थानों पर काफी मात्रा में कीचड़ का जमाव हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके का कारण अक्सर ही वहां पर वाहन दुर्घटना घटित होने की सिलसिला जारी है। गांव तथा मुहल्ले की घरों से निकलने वाली गंदे पानी के बहाव के लिए सामुहिक नाली का निर्माण नहीं होने तथा पानी निकासी के लिए स्थल का चिन्हित नहीं होने के कारण जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों द्वारा सड़क पर ही नाली का पानी की निकासी कर दिए जाने से सड़क पर ही दर्जनों स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण लोगों को उस रास्ते से आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नावाडीह गांव से नीमडीह होते हुए प्रत्येक दिन नवादा, कौआकोल तथा रोह रुपौ बाजार जाने आने के लिए दर्जनों वाहन खुलती है। जिसे नाली का पानी भरे उन गड्ढों से होकर ही गुजरना पड़ता है। जहां लोगों में हमेशा ही वाहन दुर्घटना होने का भय बना रहता है। कई बार उस स्थान पर बाइक दुर्घटना हो भी चुकी है। बावजूद न ग्रामीणों को बीच सड़क पर ही नाली का गंदा पानी का बहाव करने में हिचक होती है और न ही कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी ही इस समस्या के प्रति गंभीर दिख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव की इस मुख्य मार्ग के बगल से पक्की नाली का निर्माण कर मुहल्ले से दूर तक ले जाकर नदी में गिरा दिया जाए तो लोगों को समस्या से निजात मिल सकती है और सड़क भी बर्बाद होने से बच सकता है। पर इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं विकास से संबंधित अधिकारियों को पहल करनी पड़ेगी और सरकारी योजनाओं से नाली का निर्माण किया जा सकता है। दूसरे गांव के लोगों को बाजार आने जाने में होती है परेशानी गौरतलब है कि नावाडीह गांव एक छोटा सा देहाती बाजार भी है। जहां लोगों को आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे राशन, कपड़े, चाय नास्ता, दवा, स्टेशनरी की समानें, साग सब्जी आदि आसानी से प्राप्त हो जाती है। जिस मकसद से इलाके के करीब दर्जनों गांव के लोगों का वहां आना-जाना हमेशा ही लगा रहता है। बैंकों का ग्राहक सेवा केन्द्र एवं राजस्व कचहरी भी उस गांव में ही अवस्थित है। जिसको लेकर भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। बावजूद किसी को भी इसकी चिंता नहीं है। चाहे जनप्रतिनिधि हों या अधिकारी। लिहाजा आम लोगों को कीचड़ से सनी सड़क पर आने और जाने की विवशता बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि लंबे अरसे से नावाडीह ग्राम पंचायत का मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य भी उसी गांव से चुनाते चले आ रहे हैं। नावाडीह गांव की आबादी काफी बड़ी रहने के कारण वहां के लोग क्षेत्र का जिला परिषद सदस्य, एमएलसी, विधायक तथा सांसद को चुनने में भी अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं। बावजूद लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल पाना उनकी बदनसीबी है।