Nawada News: वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं कल्याण के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बैंक एवं पंचायतों के समन्वय से ग्रामीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर चर्चा की गई। अतिथियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा एवं हेल्पलाइन 14567 की जानकारी दी गई।

Nawada News: वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार

Nawada News: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अपने-अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी गयी। शहर के एक होटल में यह आयोजन मंगलवार को हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण के संबंध में पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए सेन्सिडाइजेशन एण्ड अवेरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक रणधीर कुमार, डीडीएम नाबार्ड सुशांत रोहण, डीपीआरओ अमरनाथ कुमार, नवादा मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, ग्रामीण बैंक नवादा लोन इंचार्ज अमितेश कुमार रॉय सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया गण की उपस्थिति रही। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक एवं ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करना रहा।

विशेष चर्चा

कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर विशेष रूप से चर्चा की गई कि बैंक एवं ग्राम पंचायतें आपसी समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से बिहार के विकास में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, ग्रामीण जनता को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने तथा वित्तीय समावेशन को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता में बैंक की भूमिका, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकाधिक भागीदारी तथा ग्रामीण जनता को बैंक के विभिन्न ऋण उत्पाद सरल एवं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय मुखिया गण ने ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं, बैंक की ओर से भी ग्राम पंचायतों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों को बेहतर बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरनाथ कुमार ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। उनकी देखभाल एवं भरण-पोषण सुनिश्चित करना परिवार की जिम्मेदारी होने के साथ-साथ कानूनी दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी माता-पिता अथवा वरिष्ठ नागरिक को उनके पुत्र, पुत्रवधू अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य द्वारा प्रताड़ित किया जाता है अथवा उनका उचित भरण-पोषण नहीं किया जाता है, तो वे संबंधित प्राधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ पहल करते हुए संबंधित वरिष्ठ नागरिकों को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

हेल्पलाइन जानकारी

इस दौरान वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ नागरिकों को हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता, मार्गदर्शन एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

सेवंशीय सवाल जवाब

✦वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में किस कानून का जिक्र किया गया है?−
माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 का जिक्र किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार