Hindi NewsBihar NewsNawada NewsArmed Robbery in Nawada Jewelers Lose Gold Worth 5 Lakhs
नवादा:लुटेरों ने ज्वेलरी दुकान से पांच लाख के गहने लूटे

नवादा:लुटेरों ने ज्वेलरी दुकान से पांच लाख के गहने लूटे

संक्षेप: नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नवादा में हथियारबंद लुटेरों ने एक ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लूट लिये।

Sun, 9 Nov 2025 12:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में हथियारबंद लुटेरों ने एक ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लूट लिये। घटना शनिवार की दोपहर करीब 01:00 बजे एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार में स्थित राजल्क्ष्मी ज्वेलर्स की बतायी जाती है। दुकान में गहनों के अलावा बर्तनों की भी बिक्री होती थी। घटना के वक्त ज्वेलरी दुकान के संचालक परमात्मा सिंह दुकान में बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी बीच बाइक से उतरकर एक लुटेरा दुकान के भीतर पहुंचा। जबकि उसका दूसरा स्थित बाइक की ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। दुकान के भीतर पहुंचे लुटेरे ने संचालक से हनुमान जी का लॉकेट दिखाने के लिए बोला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुकानदार ने उसे थोड़ी देर रूकने के लिए कहा और हिसाब करने में जुटा रहा। उस वक्त दुकान की तिजोरी खुली हुई थी। इस बीच लुटेरा पैरों के बल दुकान के गद्दे पर बैठ गया। कुछ देर बाद खड़ा होकर उसने पिस्टल दिखाकर दुकान से सोने के गहने लूट लिये। घटना को अंजाम देकर बाइक से दोनों बिहारशरीफ की ओर निकल गये। चोरी गये गहनों में सोने के लॉकेट, कान की बाली आदि शामिल हैं। घटना के बाद दुकान संचालक ने शोर मचाया और फोन पर पुलिस को सूचना दी। एसपी व एसडीपीओ ने की जांच नवादा के एसपी अभिनव धीमान सदर एसडीपीओ-02 राहुल सिंह के साथ घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलायी गयी। एसपी ने मौके पर दुकान संचालक व आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच मुफस्सिल एसएचओ संजीत कुमार सिंह को घटना से संबंधित किये निर्देश दिये गये। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। बताया जाता है कि लुटेरों में से एक ने हेलमेट व दूसरे ने अपने चेहरे पर रूमाल व गमछा लपेट रखा था। पुलिस तकनीकी अनुसंधान की मदद से मामले की जांच कर रही है।