Hindi NewsBihar NewsNawada NewsArmed Robbers Steal Purse from Woman in Navada India
बदमाशों ने कट्टा भिड़ाकर लूटा महिला का पर्स

बदमाशों ने कट्टा भिड़ाकर लूटा महिला का पर्स

संक्षेप:

नवादा में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला का पर्स लूट लिया। घटना राजेन्द्र नगर मोहल्ले में हुई जब महिला गयाजी से परीक्षा देकर लौट रही थी। बदमाशों ने महिला को कट्टे के बल पर लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर एक राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Dec 13, 2025 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में हथियारबंद बदमाशों ने कट्टा भिड़ाकर सरेआम एक महिला का पर्स लूट लिया। घटना गुरुवार की रात करीब 09 बजे शहर के राजेन्द्र नगर मोहल्ले में स्थित शिवमंदिर के समीप की बतायी जाती है। घटना के वक्त महिला पैदल अपने घर जा रही थी। इसी बीच दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे उसका पर्स व मोबाइल मांगा। महिला द्वारा विरोध करने पर बदमाशों में से एक ने उसकी कनपटी पर कट्टा भिड़ा दिया और उससे जबरन उसका पर्स ले लिया। महिला द्वारा शोर मचाने व पीछा करने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ता पार्वती कुमारी राजेन्द्र नगर के प्रमोद यादव की पत्नी बतायी जाती है। परीक्षा दे गयाजी से लौट रही थी पीड़िता के मुताबिक घटना के वक्त वह गयाजी से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। इसी बीच दो बदमाशों ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया। महिला के पर्स में 600-700 के करीब रुपये के अलावा सोने व चांदी के गहने आदि रखे थे। जिसे बदमाश लेकर भाग निकले। नगर थाने की पुलिस द्वारा इस मामले में महिला से पूछताछ की गयी। बताया जाता है कि दोनों बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। महिला ने पुलिस को बदमाशों के बारे में काफी कुछ डिटेल बताया है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से उस इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक पिछले 20 दिनों में इस इलाके में यह दूसरी गंभीर वारदात है।