योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें पदाधिकारी एवं कर्मी
पकरीबरावां प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डाकबंगला में विधायक अनीता ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि सभी विभागों में कार्य अपडेटेड हो और कोई काम लंबित नहीं हो। सभी योजनाएं डिस्पले होना चाहिए ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा पाएं।

पकरीबरावां प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डाकबंगला में बुधवार को वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार में शामिल लोग
जनता दरबार में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समाजसेवी विश्वनाथ यादव ने विधायक को एवं पूर्व मुखिया शकील अहमद ने पूर्व विधायक प्रदीप कुमार महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जनता दरबार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, जीविका की बीपीएम पूनम प्रजापति, बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनिल कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ ही अन्य कई विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।
विधायक के निर्देश
विधायक ने कहा कि सभी विभागों में कार्य अपडेटेड हो। कोई काम लंबित नहीं हो। निर्धारित समय सीमा के अंदर लोगों का कार्य पूर्ण हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए। सभी पदाधिकारी अपना ईमेल आईडी दें। कहा कि सभी योजनाएं एवं कार्यक्रम डिस्पले होना चाहिए ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा पाएं। कहा कि पदाधिकारी एवं कर्मी लोगों को सभी योजनाओं की जानकारी दें एवं जागरूकता अभियान चलाएं। विधायक ने कहा कि हरेक माह जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से रु-ब-रु होंगी।
उपस्थित व्यक्ति
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप कुमार महतो, पूर्व मुखिया शकील अहमद, विश्वनाथ यादव, मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, मो. जावेद, पूर्व मुखिया विजय यादव, प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, राजद नेता धर्मेंद्र यादव, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष रेयाज उद्दीन, परमेश्वर मंडल, कुलदीप यादव, जयराम यादव, संजय यादव सहित अन्य उपस्थित थे। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


