सभी शिक्षकों को कल तक ई शिक्षा कोष पर प्रोफाइल अपडेट करना जरूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

जिले में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों को पांच जून तक अपना प्रोफाइल हर हाल में ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट कर लेना होगा। प्राइमरी एजुकेशन के निदेशक ने इस संबंध में डीईओ और डीपीओ को निर्देश दिया है।...

सभी शिक्षकों को कल तक ई शिक्षा कोष पर प्रोफाइल अपडेट करना जरूरी

जिले में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों को पांच जून तक अपना प्रोफाइल हर हाल में ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट कर लेना होगा। प्राइमरी एजुकेशन के निदेशक ने इस संबंध में डीईओ और डीपीओ को निर्देश दिया है। इधर डीपीओ स्थापना ने भी सभी शिक्षकों को तय समय पर अपना प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से स्कूल प्रधानों को शिक्षकों के प्रोफाइल को शत-प्रतिशत डिजिटल लॉक करने का अंतिम अवसर दिया गया है। विभाग ने इसके लिए 5 जून की डेडलाइन तय की है। पत्र के अनुसार पूर्व में भी कई बार शिक्षकों के व्यक्तिगत प्रोफाइल, छात्र डेटा और विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर इंट्री करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद इसके शिक्षक प्रोफाइल को अपडेट करने की प्रगति अत्यंत धीमी और निराशाजनक रही है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल के नए प्रारूप में शिक्षक प्रोफाइल के तहत कुल 54 अनिवार्य फील्ड्स तय किए गए हैं। जिन्हें हर हाल में भरा जाना जरूरी है। इन सूचनाओं को पांच मुख्य उप-शीषों में बांटा गया है। इसके तहत निबंधन से संबंधित सूचना, पदस्थापन का विवरण, व्यक्तिगत सूचना, स्थायी पता व वर्तमान पता शामिल है। ई शिक्षा कोष पर शिक्षकों को अपना आवासीय प्रमाण पत्र के साथ ही कई अन्य जानकारी भरने का निर्देश दिया गया है। जिन शिक्षकों का प्रोफाइल अधूरा भरा गया है। उन पर विभाग की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। इसके लिए हर रोज ई शिक्षा कोष पोर्टल की समीक्षा विभाग की ओर से की जा रही है। पोर्टल पर जिन शिक्षकों की सभी अनिवार्य जानकारीअपडेट हो चुकी हैं, उनके नाम के सामने हरे रंग का संकेत दिखाई दे रहा है। जिन शिक्षकों की प्रोफाइल अधूरी है या आवश्यक जानकारी अब भी दर्ज नहीं की गयी है, उनके नाम के सामने लाल रंग का संकेत प्रदर्शित हो रहा है। ऐसे शिक्षकों से सीधे संपर्क कर जल्द से जल्द प्रोफाइल अपडेट कराने की कार्रवाई की जा रही है। विभागीय कार्यों में होगी सहूलियत डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सही डाटा होने से स्थानांतरण, वेतन भुगतान, प्रशिक्षण, सेवा पुस्तिका के संधारण, पदस्थापन, अवकाश प्रबंधन सहित अन्य विभागीय कार्यों को ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित करने में आसानी होगी। शिक्षक से संबंधित सभी जानकारी विभाग को एक ही मच पर उपलब्ध हो जाएगा, डीपीओ ने कहा कि शिक्षक अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और समय रहते अपनी प्रोफाइल की सभी 54 अनिवार्य जानकारी को अपडेट कर लें। इससे न केवल विभागीय रिकॉर्ड मजबूत होगा, बल्कि शिक्षकों को भी भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। (नवादा से शशि भूषण पाठक)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।