ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाचेकपोस्ट पर शराब के नशे में दस गिरफ्तार

चेकपोस्ट पर शराब के नशे में दस गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट पर शराब के नशे में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार देर रात की है। दो दिनों में चेकपोस्ट पर से 14 लोगों को शराब के...

चेकपोस्ट पर शराब के नशे में दस गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नवादाMon, 31 Jul 2017 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्पाद विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट पर शराब के नशे में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार देर रात की है। दो दिनों में चेकपोस्ट पर से 14 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किये गये सभी लोग दो स्कॉर्पियो पर सवार होकर झारखंड की ओर से नशे में आ रहे थे। उत्पाद विभाग टीम चेकपोस्ट पर रविवार की शाम से ही झारखंड से आने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। बे्रथ एनालाइजर से इनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाये जाने की पुष्टि हुई। उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रेमप्रकाश के नेतृत्व में गठित जांच टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर बिनोद कुमार खलीफा कर रहे थे। टीम में रजौली चेकपोस्ट प्रभारी सब इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद साकेत, एएसआई हरि चौधरी व एएसआई तरूण प्रसाद सिन्हा समेत सैप व उत्पाद विभाग के जवान शामिल थे। रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे थे सभी लोग दो स्कॉर्पियो पर सवार होकर रजरप्पा से मां छिन्नमस्तिके की पूजा कर लौट रहे थे। रास्ते में ही सभी लोगों ने शराब पी। स्कॉर्पियों पर शराब की बरामदगी न होने व ड्राइवरों के शराब के नशे में नहीं पाये जाने के कारण दोनों स्कॉर्पियो को औपचारिकता पूरी करने के बाद छोड़ दिया गया। इन्हें किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार लोगों में सीतामढ़ी का राजीव कुमार, वैशाली के विदुपुर का जयप्रकाश कुमार, पटना के दीघा का मुकेश कुमार व पटना के पाटलीपुत्रा थाने का सोनू सिंह शामिल हैं। अन्य गिरफ्तार लोगों में आशुतोष कुमार, रौशन कुमार, विक्की कुमार, दीनानाथ कुमार व भूषण कुमार शामिल हैं। यह सभी पटना के गोरिया टोली के रहने वाले हैं। इनके अलावा पटना के एतवारपुर का संजय कुमार भी गिरफ्तार लोगों में शामिल है। सभी को सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। शनिवार को चार गिरफ्तार इसके 24 घंटे पूर्व शनिवार की रात गोविन्दपुर चेकपोस्ट से चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। इनमें अकबरपुर का मनोहर राजवंशी व प्रताप कुमार, गोविन्दपुर का उमेश प्रसाद व पकरी का मो. वशीम शामिल थे। सभी लोगों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की गयी। उत्पाद विभाग की सब इंस्पेक्टर रूबी कुमारी के नेतृत्व में चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। पुष्टि होने के बाद कोर्ट के आदेश पर इन्हें जेल भेज दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें