Hindi NewsBihar NewsNawada NewsAdolescent Program for Girls Launched in Nawada Schools to Promote Health and Education
सखी सहायता केन्द्र की स्थापना को शिक्षिकाएं हुईं प्रशिक्षित

सखी सहायता केन्द्र की स्थापना को शिक्षिकाएं हुईं प्रशिक्षित

संक्षेप:

नवादा, निज प्रतिनिधिशहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के सभागार में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद नवादा की ओर से सोमवार को इक्विटी संभाग के तहत एडोलसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स का आयोजन किया गया।

Jan 13, 2026 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, निज प्रतिनिधि शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के सभागार में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद नवादा की ओर से सोमवार को इक्विटी संभाग के तहत एडोलसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स का आयोजन किया गया। इसमें वारिसलीगंज, हिसुआ,नवादा, नारदीगंज के हाई एवं इंटर स्कूलों के नोडल शिक्षिकाओं का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वर्षा ए. ने दीप प्रज्वलित कर किया। इक्विटी संभाग प्रभारी अर्चना कुमारी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल शिक्षिकाओं को शिक्षक यशपाल गौतम, विदिशा, ममता कुमारी ने हर एक बिंदुओं पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षुओं के बीच गतिविधियां भी कराई गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यालयों में कैसे सखी सहायता डेस्क की स्थापना की जाए जानी है। इसके बारे में जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम की फोटो व रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा, ताकि जिला स्तर से संकलन कर राज्य कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा सके। यह कार्यक्रम न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें बेहतर करने वाली तीन प्रतिभाशाली छात्राएं चयनित की जाएंगी। चयनित छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बताया गया कि हर माह की 8 तारीख को विद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। बालिकाओं के बीच वाद-विवाद, चित्रांकन, निबंध, भाषण एवं आशु-भाषण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। किशोरियों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों को प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी, एपीएचसी के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर टी-3 टेस्ट, टॉक, ट्रीटमेंट मॉडल के तहत एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान किशोरियों के लिए जांच, परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था के साथ अल्पाहार एवं पेयजल की सुविधा भी दी जाएगी।