50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नवीन सिंह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

वारिसलीगंज पुलिस एवं एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी अपराधी नवीन सिंह को गिरफ्तार किया। वह करीब दो दर्जन आपराधिक मामलों का आरोपित है। नवीन सिंह पर विभिन्न राज्यों में 23 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास किए थे। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नवीन सिंह गिरफ्तार

वारिसलीगंज पुलिस एवं एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी अपराधी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह करीब दो दर्जन आपराधिक मामलों का आरोपित है। वह नगर परिषद क्षेत्र के चैनपुरा ग्रामीण स्व. बालेश्वर सिंह का पुत्र है। गुरुवार को उसे थाना मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है। वारिसलीगंज थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पकरीबरावां एसडीपी ओ राकेश कुमार भास्कर थानाध्यक्ष और पंकज कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को एसटीएफ तथा वारिसलीगंज पुलिस बल के सहयोग से थाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया कि नवीन सिंह के विरुद्ध रैक प्वाइंट पर रंगदारी मांगने को लेकर 5 जनवरी 2026 को थाना कांड संख्या 11/26 दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध बिहार समेत झारखंड राज्य के चास, बोकारो आदि थाना में विभिन्न प्रकार के मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों राज्य के अलग अलग थाने में नवीन सिंह पर आर्म्स एक्ट, विस्फोटक, अपहरण, हत्या, लूट, डकैती आदि जैसे संगीन मामलों से संबंधित 23 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चला कर शीघ्र सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा। वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।