कक्षा 3 से 5 के शिक्षक सीखेंगे एफएलएन की बारीकियां

Apr 13, 2026 01:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 13 अप्रैल से कक्षा 3 से 5 के शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू होगा। 190 शिक्षक इसमें शामिल होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करना है। इसमें शिक्षकों को एफएलएन, पाठ्यचर्या, और शिक्षण विधियों की जानकारी दी जाएगी।

कक्षा 3 से 5 के शिक्षक सीखेंगे एफएलएन की बारीकियां

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार 13 अप्रैल से कक्षा 3 से 5 के शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू होगा। इस प्रशिक्षण में जिले के 14 प्रखंडों के 190 शिक्षक शामिल होंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों का पंजीकरण रविवार की शाम तक किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को एफएलएन की बारीकियों को समझाया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों की भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण की शुरुआत शिक्षकों के प्री-टेस्ट के साथ किया जाएगा। डायट के व्याख्याता राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन शिक्षकों को पाठ्यचर्या के लक्ष्यों, दक्षताओं एवं अधिगम प्रतिफलों की अवधारणा से अवगत कराया जाएगा।

इसके साथ ही चेतना सत्र के प्रभावी आयोजन एवं भाषा शिक्षण के चार-खंडीय दृष्टिकोण पर समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएा। दूसरे दिन शिक्षकों को अर्थपूर्ण पठन एवं लेखन कौशल के विकास को प्रभावी शिक्षण-शास्त्र एवं कक्षा-प्रक्रियाओं से परिचित कराया जाएगा। पाठ्यपुस्तक एवं कार्यपुस्तिका के माध्यम से पठन एवं लेखन कौशल के विकास के लिए व्यावहारिक गतिविधियां कराई जाएगी, जिसमें शिक्षकों द्वारा प्रस्तुतीकरण एवं मूल्यांकन भी किया जाएगा। तीसरे दिन हिन्दी भाषा के गद्य एवं पद्य शिक्षण की विधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। चौथे दिन गणित के अन्य आयामों जैसे मापन, आंकड़ा प्रबंधन एवं पैटर्न की अवधारणाओं को सिखाया जाएगा। शिक्षकों को बताया जाएगा कि किस प्रकार नियमित मूल्यांकन के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर को समझकर शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। पांचवें दिन शिक्षकों करे अंग्रेजी भाषा, पर्यावरण अध्ययन एवं डिजिटल दक्षताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, दीक्षा प्लेटफॉर्म, ई कान्टेंट,एफएलएन किट, एमएस वर्ड आदि की भी जानकरी दी जाएगी। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रातःकालीन योग, माइंडफुलनेस एवं ध्यान सत्र से की जाएगी। प्रतिदिन के अंत में फीडबैक एवं अंतिम दिवस पर पोस्ट-टेस्ट एवं वैलिडिक्टरी सत्र का आयोजन किया जाएगा , जिससे प्रशिक्षण की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सके। व्याख्याता राकेश कुमार ने कहा कि एफएलएन के लक्ष्यों की प्राप्ति तभी संभव है जब शिक्षक बच्चों की व्यक्तिगत सीखने की आवश्यकताओं को समझते हुए शिक्षण की रणनीतियों को अपनाएं। डायट शेखपुरा में भी दिया जाएगा प्रशिक्षण नवादा के अलावा डायट शेखपुरा में जिले के 200 तीसरी से पांचवीं तक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए रविवार को ही शिक्षकों को डायट शेखपुरा में पंजीयन कराना होगा। इसके अलावा जिले के प्राइमरी स्कूलों के 130 प्रधान शिक्षकों को सोमवार से ही राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। नवादा से शशिभूषण पाठक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।