बाबा साहब थे सामाजिक न्याय के प्रणेता : प्रभाकर झा

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

समाहरणालय के नजदीक आंबेडकर पार्क में डॉ. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहब के विचारों की महत्ता और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

बाबा साहब थे सामाजिक न्याय के प्रणेता : प्रभाकर झा

समाहरणालय के नजदीक आंबेडकर पार्क स्थित डॉ. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष 135वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन के एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती को भीम शक्ति संवाद के रूम में मनाई। प्रभाकर झा ने कहा कि बाबा साहब हमें सिर्फ संविधान ही नहीं समानता, न्याय और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दे गए। सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहब के विचार हमें निरंतर एक समतामूलक, सशक्त और बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब संविधान के निर्माता व महान समाज सुधारक थे। पूर्व महामंत्री अरुण कुमार ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि इनके विचार और संघर्ष सदैव हमें समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि रजनीकांत दीक्षित, सेवादल जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू, इंटक के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह समेत रामरतन गिरी, विजय कुमार, बेदामी देवी, जागेशर पासवान, मुकेश राजवंशी, फकरु अली अहमद, अर्जुन मांझी, कुंदन दीप, कारु राम, राजा पाण्डेय, मनीष कुमार, सच्चिदानंद सिंह, कुंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज पासवान आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।