बिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरार

By Nishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, रोह, नवादा

बिहार के नवादा जिले की रहने वाली एक युवती की दमन में हत्या कर दी गई है। हत्या का शक युवती के प्रेमी पर है। युवती की लाश एक ट्रॉली बैग में मिली है। करीब 2 साल पहले युवती दूसरी जाति के लड़के के साथ घर से फरार हो गई थी। 

Representative image
नवादा की रहने वाली युवती की दमन में हत्या हो गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के नवादा जिले की रहने वाली एक युवती की दमन में हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले यह युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, दमन में नवादा के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की युवती की हत्या कर दी गई। किराए के मकान से वहां की पुलिस ने ट्रॉली बैग में बंद लाश बरामद की है। दमन पुलिस की सूचना पर रोह थाने की पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन दमन के लिए रवाना हो गए। चर्चा है कि उसके प्रेमी ने ही हत्या की है। मृतका छोटी कुमारी रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री थी।

बताया जा रहा है कि युवती 2024 में गांव के ही दूसरी जाति के युवक ऋषभ कुमार के साथ घर से चली गई थी। घटना को लेकर युवती के परिजनों ने रोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से युवती और उसके प्रेमी का कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच सोमवार को युवती की लाश मिलने की खबर स्थानीय पुलिस के माध्यम से परिजनों को मिली।

ये भी पढ़ें:
बिहार में मिली यूपी की डांसर मुस्कान की लाश, कमरे में मिले उंगलियों के निशान
बिहार में आज बारिश और वज्रपात, भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत इन 17 जिलों में बरसात

चर्चा है कि प्रेमी ने ही हत्या कर संभवतः लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे ट्रॉली बैग में भर दिया। मगर मौका नहीं मिलने पर ट्रॉली बैग में बंद लाश किराए के कमरे में छोड़कर फरार हो गया। कई दिनों से कमरे में ताला लगा देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में दुर्गंध भरी हुई थी और ट्रॉली बैग में युवती की लाश पाई गई। फिलहाल प्रेमी फरार है और पुलिस उसे तलाश रही है।

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।