पटना-दिल्ली मेन लाइन से सीधे जुड़ेगा नवादा, पावापुरी के लिए रेल कनेक्टिविटी की मिली सौगात

Feb 02, 2026 01:12 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

दरअसल 492.14 करोड़ की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबे नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन का निर्माण शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट आवंटित कर दिया है। यह अबतक का रेलवे में नवादा के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकास कार्य माना जा रहा है।

पटना-दिल्ली मेन लाइन से सीधे जुड़ेगा नवादा, पावापुरी के लिए रेल कनेक्टिविटी की मिली सौगात

मोदी सरकार के बजट में विभिन्न क्षेत्रों के विकास से संबंधित कई ऐलान किए गए। इस बजट में बिहार में रेलवे लाइनों का जाल बिछाने को लेकर भी ऐलान किया गया है। इस कड़ी में नवादा के लिए बड़ी सौगात का ऐलान है। माना जा रहा है कि यह विकसित नवादा की दिशा में सबसे मजबूत कदम। दरअसल 492.14 करोड़ की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबे नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन का निर्माण शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट आवंटित कर दिया है। यह अबतक का रेलवे में नवादा के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकास कार्य माना जा रहा है। इसके बनने से नवादा-पावापुरी नई लाइन प्रमुख जैन तीर्थस्थल पावापुरी के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

यह सौगात मिलने के बाद सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। विवेक ठाकुर ने एक्स पर लिखा, 'नवादा के लिए बड़ी सौगात, विकसित नवादा की दिशा में सबसे मजबूत कदम। 492.14 करोड़ की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबे नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन का निर्माण शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट आवंटित कर दिया गया है। यह अबतक का रेलवे में नवादा के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकास कार्य है। यह बहुप्रतीक्षित मांग थी।

यह परियोजना नवादा को सीधे पटना और दिल्ली मेन लाइन से जोड़ने की दिशा में पहला चरण है। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना नवादा सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए नवादा लोकसभा वासियों की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का कोटि - कोटि आभार एवं अभिनंदन।'

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;