नवादा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव, बाजार में आगजनी, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, रोह (नवादा)
share

नवादा जिले के रोह में रामनवमी शोभायात्रा पर जामा मस्जिद के पास पथराव कर दिया गया। इसमें 3 लोग जख्मी हो गए। आक्रोशित लोगों ने बाजार में आगजनी कर दी। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है, भारी फोर्स तैनात है।

नवादा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव, बाजार में आगजनी, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Nawada News: बिहार के नवादा जिले के रोह में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई। कस्बे के पुरानी बाजार में शनिवार देर शाम जामा मस्जिद के पास एक गली से किसी ने रामनवमी के जुलूस पर पथराव कर दिया। पथराव से 3 लोग चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। वहीं, पथराव के बाद उग्र हुए दूसरे पक्ष के युवकों ने बाजार में आगजनी कर दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय रोह में शनिवार देर शाम को रामनवमी के मौक पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा का रूट निचली बाजार से दुर्गा स्थान की ओर रखा गया। जब बाजार से शोभायात्रा गुजर रही थी, तभी जामा मस्जिद के पास एक गली से किसी शरारती तत्व ने पथराव कर दिया। वहां पर मौजूद रोह थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की।

इसके बाद कुछ देर तक माहौल शांत हो गया। फिर पुलिसकर्मी वहां से रामनवमी शोभायात्रा को आगे बढ़ाने में जुट गए। इसी बीच एक बार फिर पथराव कर दिया गया। इससे शोभायात्रा में शामिल तीन लोग चोटिल हो गए। उन्हें तुरंत रोह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वहीं, इस घटना के बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। उग्र हुए दूसरे पक्ष के युवकों ने बाजार में सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों की टोकरी इत्यादि को जला दिया। हालांकि, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

घटना की सूचना मिलने पर नवादा जिला मुख्यालय से भी एसपी समेत वरीय पदाधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रोह बाजार पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस कस्बे में कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। एसडीपीओ हुलास कुमार और मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक समेत अन्य अधिकारी भी कैंप कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से असामाजिक तत्वों ने रामनवमी शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की गई। फिलहाल पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।