9वीं की छात्रा से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, पंचायती में अटका रहा मामला; 6 दिन बाद एफआईआर
नवादा जिले के शाहपुर में 9वीं की छात्रा से 5 लड़कों ने गैंगरेप कर दिया। पंचायती के चक्कर में मामला लटका रहा। परिजन ने हिम्मत जुटाकर 6 दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने 17 साल के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य 4 लड़कों की तलाश हो रही है।

बिहार के नवादा जिले से 14 साल की लड़के के साथ हैवानियत का शर्मनाक मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया। यह घटना 26 अप्रैल की रात 11 बजे की बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मामला पंचायती के चक्कर में लटका रहा। आरोपियों के दबाव के चलते पीड़िता के परिजन थाने तक नहीं पहुंच सके। गैंगरेप के 6 दिनों के बाद आखिरकार परिजन हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने पहुंचे और 3 मई को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार देर रात मुख्य आरोपी को दबोच लिया। उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। उसके साथियों की तलाश जारी है।
पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट एवं सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में 4 आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि एक अज्ञात आरोपी है। पुलिस ने पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां, उसकी परिजनों के सामने काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद नवादा सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई। साथ ही कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया।
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता से पैसे भी मांगे
घटना 26 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक एक आरोपी ने उसे रात में वॉयस मैसेज भेजकर गांव के बधार में बुलाया था। पीड़िता वहां पहुंची। फिर मुख्य आरोपी ने अपने चार दोस्तों को भी फोन कर वहां बुला लिया। फिर बारी-बारी से सभी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया।
इस दौरान आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लड़के छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपी पक्ष से इसकी शिकायत की। इसके बाद से पंचायती की प्रक्रिया में मामला कई दिनों तक उलझा रहा। इसी दौरान आरोपी लड़कों ने मोबाइल फोन पर पीड़िता को गैंगरेप का वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी देने लगे। उन्होंने छात्रा से 10 हजार रुपये देने की भी मांग की।
फॉरेंसिक टीम एवं एसडीपीओ ने की जांच
घटना की सूचना के बाद शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय द्वारा तत्काल फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल एवं पीड़िता के घर से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसडीपीओ ने पीड़िता से घटना से संबंधित पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया।
(नवादा से हिन्दुस्तान प्रतिनिधि की रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


