Hindi NewsBihar NewsNalanda man shot dead in Patna murder for one and a half bighas land dispute
नालंदा के शख्स की पटना में गोली मारकर हत्या, डेढ़ बीघा जमीन के लिए मर्डर

नालंदा के शख्स की पटना में गोली मारकर हत्या, डेढ़ बीघा जमीन के लिए मर्डर

संक्षेप:

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले एक शख्स की रविवार सुबह पटना के फतुहा में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के चचेरे मामा पर हत्या का आरोप लगा है। ननिहाल में मिली डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

Feb 08, 2026 10:32 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, फतुहा (पटना)
share Share
Follow Us on

बिहार के पटना जिले के फतुहा में रविवार सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गौरीपुंदा गांव के खंदे के पास हुई। मृतक की पहचान नालंदा के थरथरी थाने के त्रिभुवन बीघा निवासी स्व. कामेश्वर प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से चार खोखे मिले हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर खून के धब्बे और मृतक के शरीर पर गहरे घाव के निशान भी मिले है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

​विनोद प्रसाद फतुहा के नयका रोड स्थित अड्डा मकसूदपुर में अपने नाना द्वारा दी गई संपत्ति पर घर बनाकर रहते थे। उनके नाना का कोई सीधा वारिस नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी करीब डेढ़ बीघा जमीन विनोद प्रसाद के नाम कर दी थी। विनोद के पुत्र राजीव कुमार ने पिता के चचेरे मामा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लंबे समय से इस जमीन को हड़पना चाहते थे। राजीव का आरोप है कि पिता के चचेरे मामा ने ही जमीन के लालच में उनकी गोली मारकर हत्या करवा दी।

परिजन के अनुसार, रोजाना की तरह रविवार की सुबह विनोद घर से चाय पीने बाहर गए लेकिन लौटकर नहीं आए। काफी देर होने पर परिजन उनकी तलाश में निकले तभी लोगों को एक शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने शव देखने के बाद उनकी पहचान विनोद प्रसाद के रूप में कर ली।

ये भी पढ़ें:समस्तीपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, कोचिंग टीचर था गणेश

पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस जमीन विवाद के साथ अन्य तकनीकी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल सभी आरोपित फरार बताए जाते हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।