युग सृजन ने शहीद खुदीराम बोस क्लब को 2-1 से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान पर रवि मेहता मेमोरियल जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में युग सृजन फुटबॉल क्लब ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया। गौतम और सुदीप ने गोल किए। मुकाबला बराबरी पर रहा लेकिन युग सृजन ने निर्णायक गोल दागकर जीत हासिल की।

युग सृजन ने शहीद खुदीराम बोस क्लब को 2-1 से हराया

मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान पर खेले जा रहे रवि मेहता मेमोरियल जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को युग सृजन फुटबॉल क्लब ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 2-1 से हरा दिया। 26वें मिनट में युग सृजन के गौतम ने शानदार मूव पर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। 28वें मिनट में विपक्षी टीम के मोहम्मद दिलशाद ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा। 68वें मिनट में युग सृजन के सुदीप ने मौका भुनाते हुए निर्णायक गोल दागा। युग सृजन को पूरे तीन अंक मिले। निर्णायक की भूमिका अमोद कुमार, शमीम उल हक, दीपक कुमार व विपिन कुमार ने निभाई।

गुरुवार को किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले मैच का शुभारंभ रोहिताश तिवारी, मोहम्मद सलाउद्दीन, असगर हुसैन, सुनील सिंह, पंकज सिंह उर्फ गुड्डू, इरशाद मलिक, नजीर हुसैन, राकेश पासवान, विनोद चौधरी की उपस्थिति में हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।