
फर्स्ट वोटर : सत्ता में युवाओं की भागीदारी से ही बदलाव संभव
संक्षेप: सत्ता में युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह देश के विकास में उनके सक्रिय योगदान को सुनिश्चित करता है। युवा नई ऊर्जा और विचारों के साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया को समृद्ध करते हैं। युवाओं की भागीदारी से सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिलता है और समुदाय को सशक्त बनाया जा सकता है।
इसमें दो राय नहीं कि सत्ता में युवाओं की भागीदारी से ही व्यवस्था में बदलाव संभव है। युवा देश के विकास में एक महत्वपूर्ण और जीवंत हिस्सा हैं, और उनकी भागीदारी से देश को एक सही स्थान मिल सकता है। सत्ता में युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। सत्ता में युवाओं की भागीदारी से समावेशी लोकतंत्र को बढ़ावा मिलता है, नए विचारों और ऊर्जा से निर्णय लेने की प्रक्रिया समृद्ध होती है और भावी नेताओं को तैयार करने में मदद मिलती है। यह युवाओं की चिंताओं और आकांक्षाओं को सुनिश्चित करता है, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देता है, और समुदाय को सशक्त बनाता है।

मेरा तो यहीं मानना है कि आज के युवा ही कल के भविष्य हैं। सत्ता में उनकी भागीदारी का महत्व तो समझा जा रहा है, लेकिन उसपर और ध्यान देने की आवश्यकता है। सत्ता में भागदीारी से मतदान प्रतिशत भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ेगा। सोनमलता सिंह, गोपालपुर राजाराम सत्ता में युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह देश के विकास में उनके सक्रिय योगदान को सुनिश्चित करता है। पूजा कुमारी, कच्ची पक्की सत्ता में भागीदारी से विविध हितों का प्रतिनिधित्व होता है और युवा आवाजों को एक मंच प्रदान हो पाता है। आज के युवाओं ने साबित किया है कि उन्हें उचित प्रोत्साहन व मंच मिले तो हालात बदल सकते हैं। तनु कुमारी, पुरुषोत्तमपुर। युवा पीढ़ी की बेहतरी के लिए सरकारों को ध्यान देना चाहिए। सरकारों के लिए युवा इंकलाब लाने में मददगार तो होते हैं, लेकिन उनको उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है। युवराज मेहता, इमली चट्टी युवाओं को सिर्फ वोट बैंक न समझा जाए। उनकी क्षमता का उचित इस्तेमाल किया जाए। उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। तभी परिवर्तन के वाहक बनेंगे। गौरव यादव, बनकटवा। युवाओं की क्षमता को पहचानकर और उन्हें अवसर प्रदान करके, सरकार राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बना सकती है। हम युवा हालात बदलने का मादा रखते हैं। प्रशांत कुमार, पुलिस लाइन। युवाओं की भागीदारी से स्थानीय स्तर पर विविध हितों का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है, जो पीढ़ियों के बीच की खाई को पाटता है। बेहतरी चाहिए तो इसपर ध्यान देना होगा। ऋषभ कुमार, कुढ़नी। विधायकी में ही नहीं हर मौके पर युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। युवाओं की भागीदारी का महत्व काफी है। सक्रिय योगदान व विविध प्रतिनिधित्व से भागीदारी के मौके बढ़ेंगे। सत्यम कुमार, पुरुषोतपुर। युवा सत्तावादी प्रथाओं को उलटने और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों में युवा प्रतिनिधित्व के लिए न्यूनतम कोटा लागू करना चाहिए। कुणाल सिंह, पुलिस लाइन। युवा देश के विकास में एक महत्वपूर्ण और जीवंत हिस्सा हैं, और उनकी भागीदारी से देश को एक सही स्थान मिल सकता है। युवाओं को सलाहकार परिषदों, युवा संसदों और मंत्रालय इंटर्नशिप जैसे नेतृत्व के अवसरों में शामिल किया जाए। निरंजन कुमार, रज्जू साह, लेन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




