चार आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mar 06, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

देवगन दौलतपुर टोला में पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक रंजन कुमार की हत्या कर दी गई। उसकी मां सिकिलिया देवी के आवेदन पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है। रंजन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चार आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हथौड़ी। देवगन दौलतपुर टोला में गुरुवार को पैसे के लेनदेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या में मृतक रंजन कुमार की मां सिकिलिया देवी के आवेदन पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सोहिजन टोला निवासी पप्पू सहनी, राजू सहनी, जयलाल सहनी, संजिला देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बचे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि मृतक गुरुवार को ताड़ी दुकान में पैसा मांगने गया था। इस दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। घटना में राजू सहनी, पप्पू सहनी घायल हो गए।

इससे आक्रोशित दूसरे गुट के लोगों ने रंजन सहनी पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने बोचहां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।