Muzaffarpur News: सूबे की सरकार युवाओं को दे रही नौकरी : विजय चौधरी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: बिहार में युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने रोजगार, स्वास्थ्य, और कौशल प्रशिक्षण योजनाओं का जिक्र किया। 10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। जदयू के नेताओं ने चुनाव में विजय का विश्वास जताया। शिक्षा मंत्री ने इसे बुद्धिजीवियों का चुनाव बताया।

Muzaffarpur News: सूबे की सरकार युवाओं को दे रही नौकरी : विजय चौधरी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जेन जी और युवाओं के लिए प्रदेश बहुत कुछ कर रही है। उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर रोजगार देने का काम तेज गति से किया जा रहा है। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से एनडीए की सरकार युवाओं और महिलाओं की तरक्की के लिए काम कर रही है। सोमवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा के नामांकन के बाद हुए आशीर्वाद समागम में ये बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कही।

रोजगार और कौशल प्रशिक्षण योजनाएं

कंपनीबाग स्थित मुजफ्फरपुर क्लब में हुए समागम में उन्होंने कहा कि सूबे में रोजगार, स्वास्थ्य और कौशल प्रशिक्षण की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि, अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाया जा सके। 10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। दो सौ से अधिक डिग्री कॉलेज के अलावा मॉडल स्कूल खोले गए हैं। नीतीश कुमार के कारण गठबंधन को सभी जातियों का समर्थन हासिल है।

बुद्धिजीवियों का चुनाव

वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव बुद्धिजीवियों का चुनाव है। एनडीए नेतृत्व ने इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षित युवा को मौका दिया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी स्नातक मतदाताओं को समाज का निर्माण करने वाला जागरूक वर्ग बताया। कहा कि आप खुद देख सकते हैं कि दो दशक पहले प्रदेश की क्या हालत थी और अब कितना विकास हुआ है। देवेश चंद्र ठाकुर ने अभिषेक झा को सुशिक्षित, योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवार बताया। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने युवाओं एवं स्नातकों से समर्थन मांगा। वहीं, अभिषेक झा ने तिरहुत के स्नातकों और शिक्षकों की आवाज को सदन तक मजबूती से पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। नेताओं ने सभी 8 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया।

मौके पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री अशोक चौधरी, वैशाली सांसद वीणा देवी, एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह, विधायकों में सिद्धार्थ पटेल, ई. अजीत कुमार, पंकज मिश्रा, रंजन कुमार, अजय कुमार कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, आदित्य कुमार, दीपा मांझी, सुरेन्द्र राउत, संजय सिंह के अलावा शाहनवाज आलम, सुरेश कुमार शर्मा, रामसूरत राय, उप महापौर डॉ. मोनालिसा, सतीश यादव, ऋतु जायसवाल, गीता राम, राजेश वर्मा, अनुपम कुमार, विवेक कुमार, हरिमोहन चौधरी, संजर आलम, चुलबुल शाही, रामेश्वर कुशवाहा मौजूद थे।

अनंत-नीरज विवाद पार्टी का अंदरूनी मामला

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया। कहा कि इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व इसे सुलझाने के लिए पहल कर रहा है। दोनों नेता पार्टी के महत्वपूर्ण अंग हैं। जल्द ही दोनों से अलग-अलग बात कर उनकी समस्या सुनी जाएगी। उन्होंने जल्द ही इस समस्या के पटाक्षेप होने की उम्मीद जताई।

शिक्षकों की नियुक्ति और बालिका साइकिल योजना

बॉक्स

आशीर्वाद समागम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने कहा कि सरकार युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों की हरसंभव मदद करने के लिए कृतसंकल्पित है। उनका विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। आज न केवल जीविका के माध्यम से ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, बल्कि बालिका साइकिल योजना से बच्चियों की शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। अब शिक्षा के क्षेत्र के बेहतर बनाने के लिए आयोग के माध्यम से शिक्षकों की बहाली की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिहार में युवाओं के लिए कितनी सरकारी नौकरियों का आयोजन किया गया है?−
10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: सूबे की सरकार युवाओं को दे रही नौकरी : विजय चौधरी