Muzaffarpur News: प्रेमिका को बुलाने की जिद लिए 13 घंटे टावर पर चढ़ा रहा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: एक प्रेमी ने सोमवार को मुशहरी में मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद की। उसने 13 घंटे तक टावर पर बैठकर चिल्लाते हुए कहा कि अगर उसकी प्रेमिका नहीं आई तो वह कूद जाएगा। अंत में वह खुद नीचे आया और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

Muzaffarpur News: प्रेमिका को बुलाने की जिद लिए 13 घंटे टावर पर चढ़ा रहा

Muzaffarpur News: मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्यार को पाने के लिए सोमवार को एक प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वे प्रेमिका को पाने तक टावर से नीचे नहीं उतरने की जिद पर अड़ा रहा। युवक चिल्ला-चिल्ला कर बोलने लगा... प्रेमिका को बुलाओ, नहीं तो कूद कर जाने दे दूंगा। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और ग्रामीण भी युवक से नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वे किसी की नहीं सुन रहे थे। करीब 13 घंटे तक युवक टावर पर बैठा रहा। मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के मुशहरी उर्फ राधा नगर गांव के वार्ड-2 का है। युवक रजवाड़ा भगवान निवासी लालू राम का 22 वर्षीय पुत्र रिकी कुमार है। रिकी सुबह करीब छह बजे घर से रोहुआ के लिए निकला था। रोहुआ नहीं जाकर करीब 7.00 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

प्रेम संबंधों की समस्याएं

मौके पर एसडीपीओ पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह, बीडीओ विनोद आनंद, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला एवं थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने समझा बुझाकार उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन युवक टावर से नहीं उतरा। रात करीब आठ बजे युवक खुद से नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उससे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ

रिकी के पिता लालू राम ने बताया कि करीब तीन महीने पहले मुशहरी पुलिस घर पर बेटे को खोजने पहुंची थी। तब प्रेम-प्रसंग का पता चला। बताया कि बेटा ने भागकर मंदिर में एक युवती से शादी कर ली थी। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद से रिकी तनाव में था.

पुलिस का प्रयास

थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारने के लिए जाल मंगाया गया था। एहतियातन एंबुलेंस और अग्निशमन की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह घटना कब हुई?−
यह घटना सोमवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: प्रेमिका को बुलाने की जिद लिए 13 घंटे टावर पर चढ़ा रहा