Muzaffarpur News: मंदिर की दानपेटी से पैसे चोरी कर भागा युवक धराया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में रविवार को ग्रामीणों ने लक्ष्मण चौधरी नामक युवक को पकड़ा, जिसके पास नकद रुपये मिले। उसने बताया कि उसने वैशाली जिले के बलिगांव स्थित शिव मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराए। मनियारी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बलिगांव पुलिस को सूचना दी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मधुवन पोखर के समीप रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से नकद रुपये मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण चौधरी बताया। वह सकरा थाना क्षेत्र के बाजी दोनमा का निवासी है। पैसे के बारे में पूछने पर लक्ष्मण चौधरी ने पुलिस को बताया कि वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर की दानपेटी से पैसा चोरी कर भाग गया था। मनियारी थानेदार ने बताया कि बलिगांव पुलिस को सूचना दी गई है।
ये भी पढ़ें:चोरी के सामान संग एक को दबोचा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


