प्रेमिका को लेकर भाग रहे दो युवक पकड़ाए, पीटा
गोरौल में प्रेमिका के साथ भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। युवती के परिजनों ने उन्हें पीछा किया और गंज हाट के पास दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने भीड़ से युवकों को बचाकर थाने लाया। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंज हाट के पास प्रेमिका को लेकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से अलग किया। बताया जाता है कि बाइक से प्रेमिका को लेकर दोनों युवक भाग गए। इस बीच युवती के परिजन को भनक लगते ही पीछा किया। गोरौल चौक गंज हाट के समीप दोनों को पकड़ लिया। इतने में भीड़ जमा हो गई और युवक की पिटाई करने लगे। अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को भीड़ से बचा कर थाने पर लाया गया है।
युवक महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा निवासी अमित कुमार एवं राहुल कुमार है। युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



