डेढ़ लाख के विवाद में युवक को रॉड से पीटा, गंभीर
मुजफ्फरपुर के सरस्वतीनगर में गिट्टी के बकाया के विवाद में अमन कश्यप पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने उसे बेहोश कर लोहे के रॉड से मारपीट कर ₹6.5 लाख और सोने की अंगूठी लूट ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसके पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के सरस्वतीनगर में गिट्टी के बकाया के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला कर साढ़े छह लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घायल अमन कश्यप (27) को बैरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल के पिता वीरेंद्र सिंह ने सदर थाने में एफआईआर कराई है।एफआईआर के अनुसार, श्याम कुमार यादव उर्फ मनीष कुमार यादव पीड़ित के घर आया और गिट्टी के बकाया 1.50 लाख रुपये में से 10 हजार नकद दिए। शेष 1.40 लाख देने के बहाने वह अमन कश्यप को अपनी बाइक से उत्कर्ष आनंद उर्फ शिबू के घर ले गया।
वहां पहले से उत्सव कुमार और 4-5 अज्ञात मौजूद थे। आरोपियों ने साजिश के तहत अमन को पेय पदार्थ में नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जब वह बेहोश होने लगा तो सभी ने मिलकर लोहे के रॉड से मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी उसके पास मौजूद 6.50 लाख रुपये नकद और सोने की अंगूठी लूटकर उसे फरदो शिवमंदिर रेखा रोड के किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अमन को लहूलुहान और अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Sonu Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


