युवती से छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा
Mar 08, 2026 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
साहेबगंज के एक गांव में युवती के साथ छेड़खानी के विरोध पर 29 वर्षीय करण कुमार की पिटाई कर दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कुछ लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

साहेबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को युवती से छेड़खानी के विरोध पर 29 वर्षीय करण कुमार की पिटाई कर दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर जख्मी युवक ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें शिवजी राय, रामाधार राय, साहेब कुमार, अरविंद राय, मिलन राय को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपित साहेब कुमार और मिलन कुमार ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


