Muzaffarpur News: शादी की नीयत से युवती का अपहरण
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: साहेबगंज के एक गांव से शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण किया गया है। युवती के पिता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें आदित्य कुमार नामक युवक को आरोपित किया गया है। आरोपित जदयू नेता का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से युवती का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में युवती के पिता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आदित्य कुमार को आरोपित किया है। आरोपित युवक जदयू नेता का पुत्र बताया जा रहा है। केस के आईओ प्रभु मांझी ने बताया कि घटना की घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


