जॉर्ज के बताए रास्ते पर नई पीढ़ी को चलने की जरूरत : श्रवण
समाजवादी नेता व पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की बुधवार को जयंती मनाई गई। जिला प्रशासन की ओर से जॉर्ज स्मृति उद्यान (सिटी पार्क) में श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समाजवादी नेता व पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की बुधवार को जयंती मनाई गई। जिला प्रशासन की ओर से जॉर्ज स्मृति उद्यान (सिटी पार्क) में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सूबे के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य गणमान्य शामिल हुए। लोगों ने पार्क में लगी जॉर्ज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही समाजवादी नेता के संघर्षशील व्यक्तित्व और उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।मीडिया से मुखातिब मंत्री ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों ही अनुकरणीय हैं। उनके बताए रास्ते पर नई पीढ़ी को चलने की जरूरत है।
उनके आदर्शों, विचारों और मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में रुन्नीसैदपुर के विधायक पंकज मिश्रा, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम, भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, महानगर जदयू अध्यक्ष अरुण सिन्हा, वार्ड पार्षद केपी पप्पू समेत कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


