बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएगी युवा लोजपा
युवा लोजपा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक ले जाएं तब ही पार्टी मजबूत होगी। ये बातें रविवार को बैरिया के एक निजी विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित...
युवा लोजपा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक ले जाएं तब ही पार्टी मजबूत होगी। ये बातें रविवार को बैरिया के एक निजी विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिवारी ने कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से कहा कि अपने अपने प्रखंड में जन शिकायत प्रकोष्ठ का गठन करें। आम जनता की समस्याओं को लेकर सरकार तक पहुंचाएं। वहीं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराएं। वहीं लोजपा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवा लोजपा की काफी भूमिका होगी। बैठक में राजीव कुमार रंजन, आनंद पांडेय, पुष्प राज,शत्रुघ्न साह, राज कुमार कुशवाहा, नीतीश सिंह, निखिल राज पासवान, अभिषेक कुमार समेत कई लोग शामिल रहे।