यंग ब्वॉयज क्लब की 12 गोल से एकतरफा जीत
Mar 01, 2026 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को 12-0 से हराया। एक अन्य मैच में एमआईटी हॉस्टल की अनुपस्थिति के कारण किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को वाकओवर मिला। अगले मैच 2 मार्च को होंगे।

मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में रविवार को यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को 12-0 से पराजित कर दिया। एक अन्य मैच में एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम के नहीं आने के कारण किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को वाकओवर दे दिया गया। संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि दो मार्च को पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब व आईजी स्पोर्टिंग क्लब और दूसरा मैच रैंबो फुटबॉल क्लब व सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



