कारा में 276 पुरुष बंदियों ने योग शिविर में लिया भाग
May 06, 2026 11:09 pm ISTSanjay Kumar Singh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में योग शिविर का आयोजन किया गया। 276 पुरुष बंदियों ने ध्यान आसन, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया सीखी। शिविर के बाद बंदियों ने शारीरिक और मानसिक लाभ महसूस किया और नशामुक्ति का संकल्प लिया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के दिलीप शुक्ला ने शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में योग शिविर का आयोजन किया। इसमें कुल 276 पुरुष बंदियों ने भाग लिया। इस शिविर में बंदियों को ध्यान आसन व प्राणायाम के साथ सुदर्शन क्रिया सिखाई गई। ध्यान लगाकर एकाग्रचित हो शरीर में हो रही सूक्ष्म क्रियाओं को अनुभव करना सिखाया गया। योग के उपरांत बंदियों ने शरीरिक व मानसिक लाभ महसूस किया। बंदियों ने इस अवसर पर नशामुक्ति का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Sanjay Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


